ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: बूथ विस्तारक अभियान 0.2 की समीक्षा के लिये भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश कल धार मे

Admin

Wed, Apr 5, 2023


धार। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश 6 अप्रेल को धार प्रवास पर रहेंगे इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। साथ ही भाजपा संभाग संगठन सह प्रभारी राघवेंद्र गौतम ,जिला संगठन प्रभारी श्याम बंसल ,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव,भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी 6 अप्रेल को दोपहर 12 बजे बूथ विस्तारक अभियान 0.2 की समीक्षा कर आगामी संगठनात्मक कार्यो पर मार्गदर्शन देंगे। बैठक में अपेक्षित श्रेणिया बनाई है जो निम्न प्रकार है।
अपेक्षित श्रेणिया- सांसदध्विधायकध्निगम मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष ,भाजपा वरिष्ठ नेता,, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति वर्तमान व पूर्व सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष,जनपद अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष,पूर्व विधायक,भाजपा जिला पदाधिकारी, सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें