: चोरी छिपे बिक रहा प्रतिबंधित चाइना डोर,लोगो मे जागरूकता कि कमी,बेजुबान पक्षी हो रहे शिकार
Admin
Wed, Jan 1, 2025
अमझेरा। चाइना डोर को लेकर जिला दंडाधिकारी द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है इसे बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही कि जा रही है इसके बावजूद भी नगर मे कुछ व्यापारी पेसो के लालच के लिए प्रतिबंधित चाइना डोर को चोरी छिपे बेचकर तगड़ा मुनाफा कमा रहे है। लोगो मे भी जागरूकता का आभाव है जिसके चलते हादसे भी हो रहे है। बुधवार सुबह श्री राम चौक मे ग्राम पंचायत भवन के समीप हि बिजली के तार मे उलझें हुए कबूतर को स्थानीय दुकानदार नारायण दीक्षित के द्वारा देखा गया जिसके बाद ट्रेक्टर बुलाकर उस पर युवक चढ़ा जिसने धागे को काटकर कबूतर को निचे उतारा कबूतर कि चोच एवं गले मे पुरी तरह चाइना डोर के उलझने से उसकी मोत हो गई।
जागरूक लोगो का कहना है कि पतंग उड़ा रहे युवाओं के धागे को चेक कर प्रतिबंधित धागा होने पर उन पर जुर्माना लगाकर चाइना डोर जप्त कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन