ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: डॉ जैन के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के फैसले पर पुनविचार को लेकर आशा एंव उषा कार्यकर्ताओ ने अस्पताल पहुॅचकर डॉ जैन से किया निवेदन,कोरोना काल की सेवा को याद करते हुये किया उनका सम्मान

Admin

Wed, Dec 18, 2024
  निप्र सरदारपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर में पदस्थ डॉक्टर एम.एल.जैन की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की खबर कई दिनो से चल रही है। पहले नगर की महिलाओ एंव पुरूषो ने अस्पताल पहुॅचकर डॉ जैन से अपना निर्णय वापस लेने का आग्रह किया था। वही बुधवार को  आशा कार्यकर्ता ,उषा ,आशा सहयोगी संगठन की धार जिला अध्यक्ष संगीता मारु मोयाखेड़ा के नेतृत्व में सरदारपुर ब्लाक की आशा कार्यकर्ता , उषा,आशा सहयोगी ने डाक्टर साहब मान जाओ हमें छोड़कर मत जाओ के नारे बाजी करते हुए कहा कि आप सरदारपुर क्षेत्र की जनता और हमारे लिए भगवान की तरह हो ।  डाक्टर एम एल जैन के द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति  लिये जाने के फैसले को रोकने के लिए एवं यथावत सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निरंतर सेवा प्रदान करने के लिए आशा कार्यकर्ता ,उषा ,आशा सहयोगिनी संघ ने निवेदन किया गया एवं डाक्टर एम एल जैन  के कार्यकाल में कोरोना में हजारों लोगों के जीवन दान एवं संपूर्ण नौकरी में कई गरीबों को निशुल्क उपचार की भावनाओं को याद किया एवं पुष्प माला से उनका स्वागत किया गया एवं आशा कार्यकर्ता , उषा, आशा सहयोगी संघ के इंदौर संभाग के अध्यक्ष शंकरलाल मारू सरदारपुर ने बताया कि डाक्टर जैन सरदारपुर के कलयुग के भगवान कहलाते हैं। मरीजों की निशुल्क सेवा देने में रात को रात और दिन को दिन नहीं समझते हैं इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संगीता मारु  मोयाखेड़ा, आशा सुपरवाइजर सुनीता सोलंकी, दुर्गा वर्मा, राखी माली, आशा भीयोजा, कलावती, संगीता वसुनिया, सीता चौहान, रेखा दामोदर मिंडा, ममता भाबर, मनु ग्रेवाल, लक्ष्मी मारु, ममता पाटीदार, राजू बालाजाट, सीमा भाबर,आदि कार्यकर्ताएं उपस्थित थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें