ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: कॉपी-पेस्ट वाले विभाग में जारी ओटीपी और ऑडिट का खेल, खुलासा होते ही उजागर होगा बडा भ्रष्टाचार, खर्च की गई राशि का अन्य विभाग से हो भौतिक सत्यापन तो सामने आएगा लाखो का गबन

Admin

Fri, Dec 20, 2024
सरदारपुर। कॉपी-पेस्ट वाले विभाग के नाम से सरदारपुर तहसील मे चर्चित हो रहे एक विभाग के कारनामे लगातार उजागर हो रहे हैै। इस विभाग मे सरकारी पैसों की जो बंदर बाट हुई है। वह किसी से छुपी नहीं है। कागजों पर काम होकर सारी राशि खर्च कर दी गई जबकि धरातल पर ऐसा कुछ कार्य हुआ ही नहीं है। ओटीपी एवं आडिट के खेल मे पुरा सिडिकेंट बना हुआ है। ओटीपी लेकर राशी निकाल ली गई और ऑनलाइन बिलो का भुगतान हो गया लेकीन कार्य कुछ हुआ ही नही। और जब ऑडिट की बारी आई तो उसमे भी बने हुए सिंडीकेट ने येन केन ऑडिट भी करा लिया। कापी पेस्ट वाले इस विभाग से सूचना के अधिकार मे जब भी कोई प्रमाणित जानकारी मांगी जाती हे तो उसे इस प्रकार भ्रमित कर दिया जाता है की कुछ कहा नहीं जा सकता है।
वैसे इस विभाग मे कुछ लोगों ने तो चुपचाप कमीशन की पेशकश स्वीकार कर राशी खर्च करवा ली। लेकीन कुछ ऐसे ईमानदार लोग भी निकले जिन्होने कमीशन देना उचित  नहीं समझा और जमकर विरोध दर्ज भी करवा दिया।
सूत्रों की मानें तो इस विभाग की किसी दूसरे अन्य विभाग से भौतिक  सत्यापन करवा लिया जाए तो बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हो जाएगा। हालांकि विभाग प्रमुख की मनमानी को लेकर अंदर ही अंदर कर्मचारी लामबंद हो रहे है। इस पूरे मामले की शिकायत जिले में बैठे विभागीय अधिकारीयो तक पहुंच चुकी हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि कापी पेस्ट वाले विभाग का बड़ा भ्रष्टाचार कब और किस प्रकार से उजागर होता हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें