ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: राष्ट्रीय संत कमलकिशोर नागर के नाम से अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया ,विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उचित कार्यवाही की मांग की

Admin

Thu, Jun 29, 2023

सरदारपुर। राष्ट्रीय संत कमलकिशोर जी नागर के नाम से फेसबुक पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो वायरल करने पर सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने गुरूवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर फर्जी अकाउंट बनाने वाले की जांच कर शीघ्र ही उचित कार्यवाही करने की मांग की है। पत्र मे बताया गया है परम पूज्य गुरूदेव, राष्ट्रीय संतश्री प. कमलकिशोर जी नागर एक प्रसिध्द कथावाचक है। विगत दिवस परम पूज्य गुरूदेव के नाम एवं फोटो का उपयोग कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक फेक अकाउंट बनाकर अत्यंत आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो वायरल किए जा रहे है।

अज्ञात व्यक्ति द्वारा सम्पूर्ण क्षेत्र मे सामाजिक एवं धार्मिक सद्भावना बिगाडने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है जिससे परम पूज्य गुरूदेव के प्रति अटूट श्रृध्दा व विश्वास रखने वाले प्रत्येक वर्ग के अनन्य भक्तो मे रोष व्याप्त है। इसलिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति की शीघ्र ही जांच कर साईबर क्राईम एवं भारतीय दण्ड संहिता की धाराओ मे उचित प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जाए। ताकि भविष्य मे इस प्रकार के अनूचित कार्य की पुनरावृत्ति ना हो। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चोधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें