: अमझेरा के योग गुरु जगदीश चंद्र शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया ,योग सेवा हेतु हमेशा रहते है समर्पित
Admin
Wed, Sep 20, 2023
अमझेरा - स्कूली शिक्षा विभाग योग आयोग द्वारा मप्र के सभी जिलों मे योग आयोग का गठन किया गया जिसमे योग समिति जिला धार मे अमझेरा के जगदीश चंद्र शर्मा योग गुरु को जिला समिति का अध्यक्ष, अशोक गर्ग योग को उपाध्यक्ष और 11 सदस्य की कार्य कारिणी का भी गठन किया गया जिसमे जिला शिक्षा को सचिव, जिला योग प्रभारी सह सचिव नियुक्त किया गया गत दिवस बैठक आयोजित कर आयोग निर्देश अनुसार विकास खंड योग समिति के गठन के लिए पत्र जारी किया जिसमे पतंजलि संस्था के प्रमुख विक्रम डूडी भी उपस्थित रहे। जन जन तक योग घर घर तक योग प्रत्येक विद्यालय, ग्राम मे समिति गठन करना योग गुरु शर्मा 37 वर्षों से योग शिक्षा से जुड़े रह कर शिक्षा विभाग मे पदस्थ रहे सेवानिवृति के पश्चात् योग का महत्व पूर्ण दायित्व आपके त्याग का परिचय है सेवा मे रहे कर जन समान्य को योग का प्रशिक्षण प्रदान करते रहे शासन के सूर्य नमस्कार, योग दिवस, योग स्पर्धा, राष्ट्रीय शिविर, जिला संभाग प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है जिसके लिए श्रेष्ठ प्रशिक्षण का पुरस्कार शासन ने शर्मा को प्रदान किया योग गुरु शर्मा अनेक सामाजिक संगठन से जुड़े हुए है और योग सेवा हेतु हमेशा समर्पित रहते है| योग आयोग से महत्व पूर्ण दायित्व मिलने पर शर्मा ने बताया की प्रत्येक विकास खंड ग्राम मे, जन जन तक योग सेवा प्रदान कर सभी स्वस्थ रहे सभी के सहयोग से कार्य कर मानवता की सेवा का जो संकल्प लिया है उसे पूर्ण करने का प्रयास करूँगा |
विज्ञापन
विज्ञापन