: मुख्यमंत्री मोहन यादव के पहले अमझेरा दौरे को लेकर उत्साह,मिल सकती अमझेरा को आज कोई बड़ी सौगात,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व कमिश्नर,आईजी ने अधिकारियों के साथ किया दौरा
Admin
Sat, Mar 2, 2024

अभिजीत पंडित
अमझेरा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के आज जिले के दौरे को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। संभाग आयुक्त मालसिंह भयडिया,आईजी अनुराग सिंह,कलेक्टर प्रियंक मिश्रा,एसपी मनोज कुमार सिंह ने धार एंव अमझेरा मे भ्रमण कर सारी व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये है। भाजपा संगठन एंव जनप्रतिनिधि एंव मुख्यमंत्री के धार जिले के पहले दौरे को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे है।
सरदारपुर तहसील के अमझेरा मे मुख्यमंत्री का आगमन 4.45 मिनिट पर होगा। यहा पर अमका-झमका मंदिर के समीप बने हेलीपैड पर उतरकर कार से मंदिर परिसर पहुॅचेेगे जहा पर रुक्मणी हरण स्थल का निरीक्षण कर राज राजेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेगे। यहा से कार द्वारा बस स्टेेड स्थित अमर शहीद महाराव बख्तावर सिंह के किले पर पहुॅचेगे जहा पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मंचीय कार्यक्रम होगा। वही लाल साडी महिला मंडल के द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हे राखी बांधे जायेगी।
वही जनप्रतिनिधियों के द्वारा अमझेरा के विकास को लेकर कई मांग पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपे जाएंगे जिनमे प्रमुख रूप से अमझेरा को तीर्थ क्षैत्र घोषित कर इसका विकास करना,अमर शहीद महाराव बख्तावर सिंह के महल का जीर्णोद्धार,अमझेरा को तहसील बनाना,अमझेरा मे सीएम राईज विद्यालय एंव महाविद्यालय खोलना एंव अमझेरा में रेलवे का जंक्शन बनाने की प्रमुख मांगे है।
वैसे अमझेरा एंव धार्मिक एंव ऐतिहासिक महत्व रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं विधानसभा मे अपने भाषण के दौरान अमझेरा को तीर्थ क्षेत्र के तौर पर विकसित करने की घोषणा कर चुके है। संभवत आज मुख्यमंत्री अमझेरा को कोई बड़ी सौगात दे सकते है। मुख्यमंत्री के प्रथम आगमन को लेकर नगर वासियों मे उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर परिसर एंव महल परिसर को सजाया गया है। अब से कुछ देर पहले सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को देखा है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन