ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: सड़क हादसे में तीन युवाओ की मौत के बाद,सरदारपुर में भगवान परशुराम की 22 को निकलने वाली शोभायात्रा स्थगित, श्रीराम मंदिर में सादगी से अभिषेक पूजा हौगी

Admin

Wed, Apr 19, 2023


सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा मंगलवार को बैठक में लिया गया निर्णय
सरदारपुर। सरदारपुर नगर मैं 22 अप्रेल (अक्षय तृतीया )को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा स्थगित कर दी गई है। मंगलवार रात 8 बजे बस स्टैंड प्राचीन श्रीराम मंदिर में ब्राह्मण समाजजनों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक के दौरान समाज के वरिष्ठ बीजे उपाध्याय ने समाजजनों को बताया कि सोमवार रात को फोरलेन चोकडी पर हुई सड़क दुघर्टना में नगर से तीन होनहार नवजवान की मौत खबर से ब्राह्मण समाज व नगर स्तब्ध रह गया है। जो बड़ी दुःख की बात है। उपाध्याय ने बताया उनकी आत्म शान्ति के लिए शोभायात्रा स्थगित की जाती है। साथ ही समाजजनों द्वारा सादगी से दोपहर 4 से 7 बजे तक भगवान परशुराम का रुद्राभिषेक, शिव चालीसा, पूजा अर्चन आरती प्रसादी के साथ कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा। इस पर सभी समाजजनों ने एकमत से सहमति जताकर लिया गया निर्णय का स्वागत किया। बैठक के शुरुआत पूर्व सड़क दुघर्टना में दुनिया से बिदा लेने वाले प्रथम पिता गोपाल गर्ग, अक्षय पिता अतुल त्रिवेदी, सरदारपुर, संदीप पिता शंकरलाल राठौर राजगढ़ को ब्राह्मण समाजजनों द्वारा 2 मिनट मौन रहकर व गायत्री मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक के दौरान पिछले वर्ष समाज समिति के तत्कालिन अध्यक्ष अशोक तिवारी के कार्यकाल का आय व्यय का पत्रक कोषाध्यक्ष अश्विनी दिक्षित द्वारा देते हुए समाजजनों को बताया गया। साथ ही नवीन अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी को चार्ज सौंपा गया। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर परशुरामजी का रुद्राभिषेक आचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा, पंडित अजय भट्ट, पंडित सत्यनारायण व्यास, द्वारा विधि-विधान मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। बैठक में विशेष रूप से जयप्रकाश शर्मा, अम्रतलाल गीते, संजय दिक्षित, जगदीश पाठक, बलराम व्यास, दिनेशचंद्र पाठक, विरेन्द्र त्यागी, सुदीप तिवारी, सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। जानकारी मिडिया प्रभारी लक्ष्मण तिवारी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें