: शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद व्यक्ति की जिम्मेदारियों का दायरा बढ़ जाता है- एसडीएम चौहान,एसडीओपी रामसिंह मेडा के एवं एसडीओ अशोक गर्ग के सेवानिवृति समारोह मे बड़ी संख्या मे लोगों ने सहभागिता कर दी विदाई
Admin
Sat, Aug 5, 2023

सरदारपुर। शासकीय सेवा मे व्यक्ति जब सेवानिवृत्त होता है तो उसकी जिम्मेदारीयो का दायरा बढ़ जाता है। परिवार समाज के प्रति उसकी कई जिम्मेदारी होती है जो उसे एक नई पथ की ओर अग्रसर करती हैॅ। उक्त विचार शनिवार को एसडीओपी रामसिंह मेडा एवं जल संसाधन विभाग के एसडीओ अशोक गर्ग के सेवानिवृत विदाई समारोह मे एसडीएम राहुल चौहान ने व्यक्त किये।

एसडीएम श्री चौहान ने कहा की पुलिस विभाग मे 38 वर्ष की सेवा मे बेदाग रहकर श्री मेडा ने साबित किया की किस प्रकार सक्रियता एवं ईमानदारी के साथ उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। आपने कहा कि क्षेत्र मे पिछले कुछ वर्षों मे श्री मेडा को जो स्नेह एंव प्रेम मिला उसे वै आगे भी बरकरार रखे क्षैत्र की जनता को आपसे काफी उम्मीदे है उस पर खरा उतरे।

श्री गर्ग के बारे मे एसडीएम राहुल चौहान ने कहा की जल संसाधन विभाग के एसडीओ अशोक गर्ग से हर युवा अधिकारी को कुछ ना कुछ सीखने को मिला है। शासकीय सेवा के आखिरी पडाव मे जिस तरह एक युवा की भांति उन्होंने अपने कर्तव्य का निवर्हन किया वह काबिले तारीफ है।

एसडीओपी मेडा ने कहा एक छोटे से आमंत्रण पर हजारों की संख्या मे आप लोग यहां पर पधारे मै आपका आभारी रहुॅगा। भले ही शासकीय सेवा से निवृत हो गया हूँ लेकिन समाज के प्रति मेरी जो भी जिम्मेदारी है उनका मै बखूबी निर्वहन करूगा।

कार्यक्रम मे सेवानिवृत्त एसडीओपी दिलीप बिलवाल,बदनावर एसडीओपी शेरसिंह भूरिया,सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल,सरदारपुर टीआई प्रदीप खन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा,पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया,पूर्व विधायक मुकाम सिंह निगवाल,संजय बघेल, बूथ विस्तारक धवल अरोरा , राकेश पटेल,भाजपा नेता विधानसभा संयोजक राजेन्द्र गर्ग,कन्हैयालाल पटेल,भागीरथ हामड,विश्वास पांडे,नवीन बानिया,भाजपा जिला मंत्री दीपक फेमस,मंडल अध्यक्ष द्वय अखिलेश यादव,गिरधारी चौधरी,अमृत पायल,जितेन्द्र रघुवंशी,मदन चोयल ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल,जनभागीदारी समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडलोई,ओम बना,सरपंच संघ अध्यक्ष रामप्रसाद मावी,नारायण पाटीदार,मुन्नालाल जाट जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर,जिप सदस्य प्रतिनिधी सुनिल गामड,पप्पु गामड भाजयुमो जिला मंत्री शुभम दीक्षित,तरूण सिसौदिया,अभिजीत पंडित,एंव विभीन्न पंचायतो के सरपंच,कांग्रेस नेता दिलीप वसुनिया, पीडब्लुडी एसडीओ एलएन राठौड,पीएचई एसडीओ श्रीमंता,बीईओ सुनिल ओस्तवाल सहित सीबीएमओ डाॅ शीला मुजाल्दा,डा एमएल जैन,डाॅ नितीन जोशी सहित बडी संख्या मे जनप्रतिनिधीयो ने कार्यक्रम मे सहभागीता कर श्री मेडा एंव श्री गर्ग का पुष्पहार से स्वागत कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम मे बडी संख्या मे क्षैत्र के भाजपा,कांग्रेस एंव जयस नेताओ ने भी सहभागीता कर श्री मेडा का सम्म्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र पाटीदार ने किया एवं आभार सुभाष फरबदा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन