ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: लाबरिया मे 4 अक्टूबर को अभा विराट कवि सम्मेलन का आयोजन,देश के ख्यातनाम कवि करेगे काव्य पाठ

Admin

Wed, Oct 2, 2024
  लाबरिया। नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य मे श्री नवदुर्गा उत्सव समिति तेजाजी चौक लाबरिया के तत्वाधान नगर पत्रकार संघ के द्वारा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कवि सम्मेलन मे देश के ख्यातनाम कवि काव्य पाठ करेगे। आयोजन समिती धरमचंद दैय्या,विशाल जैन ,रमेश गोठवाल के द्वारा बताया गया की 4 अक्टूबर को रात्रि मे आठ बजे तेजाजी चौक लाबरिया पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमे मुख्य अतिथी पुर्व उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव होगे। वही कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल,पुर्व मंडी अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह दत्तीगांव होगे। अध्यक्षता जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पं.छोटु शास्त्री करेगे। वही विशेष अतिथी एसडीएम श्रीमती मेघा पंवार,एसडीओपी आशुतोष पटेल,भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री रामेश्वर चौधरी,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी देवा सिंगार,सरपंच प्रतिनिधी रमेश औसरी होगे। वही कवि सम्मेलन मे देश के ख्यातनाम कवि वेदव्रत वाजपेयी वीर रस लखनऊ,जानी बैरागी राजोद,संजय शुक्ला ओजस्वी स्वर नई दिल्ली,लक्ष्मण नेपाली हास्य टीवी कलाकार मुंबई,मनोज गुर्जर हास्य रस उदयपुर,श्रीमती डॉ मोनिका हटीला श्रंगार रस भुज,नरेन्द्र नखेत्री शाजापुर,श्रीमती प्रो.शुभम त्यागी श्रृंगार रस मेरठ, कवि सम्मेलन के सूत्रधार डाॅ प्रवीण अत्रे हास्य व्यंगकार खरगोन होगे वही मंच संचालन भोपाल के पंकज जोशी करेगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें