ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: रबी की फसल को लेकर किसानों के लिये सुखद संकेत,जल लेवल मेंटेन करने के लिये माही बांध का एक गेट खोला, नहरो की हुई सफाई,जल्द सिंचाई के लिये छोडेगे पानी,माही परियोजना के दोनो बांधो एंव 62 तालाबो से होगी 43 हजार हेक्टेयर मे सिंचाई

Admin

Fri, Nov 1, 2024
   
सरदारपुर। खरीफ की फसल का उत्पादन भले ही किसानों के लिये घाटे का सौदा साबित हुआ हो लेकिन रबी की फसल किसानों के लिये सुखद होने का संकेत मिल रहे है। दीपावली पर्व के साथ ही हल्की ठंड का भी आगमन हो चुका है। किसानों ने भी फसल बुआई के लिये खेत तैयार कर दिये है बस अब इंतजार है सिंचाई तालाबों से खुलनी वाली नहरो का। वैसे इस बार बारिश के आखिरी दौर मे तेज बारिश के चलते माही परियोजना के मुख्य बांध,कालीकराई बांध एंव सिंचाई विभाग सरदारपुर के 62 तालाबो ने अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता का धारण कर लिया था। माही परियोजना के मुख्य बांध मे तो अभी भी पानी की आवक बनी हुई हेे जिसके चलते शुक्रवार को बांध का जल लेवल 451.50 मीटर को मेंटेन करने के लिये बांध का एक गैट दो घंटे तक खोलकर पानी नदी मे छोडा गया। संभवत बांध के निर्माण के बाद यह पहला अवसर होगा जब रबी सीजन आरंभ होने पर भी बांध मे पानी की आवक बनी हुई है और गेट खोलने पडे।
     
जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने चर्चा के दौरान बताया की माही मुख्य बांध एंव कालीकराई बांध के मुख्य नहरों की सफाई हो चुकी है। माही मुख्य बांध मे नहरो मे सिंचाई के लिये पानी छोडने को लेकर  जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक भी हो चुकी है। बांध से सिंचाई के लिये 5 से 8 नंवबर के बीच कभी भी पानी छोडा जायेगा। वही कालीकराई बांध की बैठक एक या दो दिन मे होगी किसानो की मांग के अनुसार कालीकराई की भी नहर खोली जायेगी। श्री पाटीदार ने बताया की माही बांध मे पानी की आवक बनी हुई है। शुक्रवार को बांध का लेवल मेंटेन करने के लिये एक गेट खोला गया था। लेवल मेंटेन कर फिर गेट बंद कर दिया गया।
         
श्री पाटीदार ने बताया की माही मुख्य  बांध से झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील मे करीब 22 हजार हैक्टर मे सिंचाई होंगी। वही कालीकराई बांध से सरदारपुर एंव बदनावर तहसील मे 6600 हेक्टेयर मे सिंचाई होगी। श्री पाटीदार ने बताया की विभाग के द्वारा राजस्व वसुली भी जारी है विद्युत विभाग से भी कहा गया है की जल संसाधन विभाग की बिना अनुमति के विद्युत कनेक्शन नहीं दे ताकी बकाया राजस्व की वसूली शत प्रतिशत हो सके। आपने किसानों से कहा की पानी पर्याप्त है पानी का सदुपयोग कर सिंचाई करे विभाग के द्वारा निचले क्षेत्र के किसानों को भी पर्याप्त मात्रा मे सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिये सत्त मानीटरिग की जायेगी । पानी की चोरी रोकने के लिये विभागीय कर्मचारी इस दौरान सक्रियता के साथ मानीटरिग करेगे।
     
वही जल संसाधन विभाग झाबुआ के एसडीओ एम.ए.सिद्दीकी ने बताया की जल संसाधन विभाग सरदारपुर के 62 तालाबो से 14500 हेक्टर भू भाग पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। इस वर्ष मौलाना सिंचाई तालाब फुुटने के कारण जरूर 160 हैक्टर का रकबा कम होगा। आपने बताया की नहरों की साफ सफाई जारी है किसानों की मांग के अनुरूप सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें