ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: माही बांध के बैक वाटर पर बने सरदारपुर तहसील के मिनी हनुवंतिया को संवारने के लिये नये सिरे से बनेगी कार्ययोजना,चार साल पहले करोडो रू खर्च कर बनाया था टापु ,सुविधाओ के अभाव मे एक्का दुक्का पर्यटक ही पहुँच रहे है टापु पर,बढ़े सुविधा तो प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप मे होगा शुमार

Admin

Sun, Dec 29, 2024
   
आरिफ शेख
सरदारपुर। चार साल पहले करोडो रू खर्च कर सरदारपुर तहसील मे माही बांध के बैक वाटर पर बनाया गया टापु देखरेख के अभाव मे अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। कोरोना काल मे तपती धुप मे मजदुरो ने मेहनत कर इस टापु को जो रूप दिया था वह अपने अंतिम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया। धार जिले के फिलीपींस और मिनी हनुवंतिया जैसी संज्ञा इस टापु को देकर तत्कालीन कलेक्टर आलोक सिंह एंव जिला पंचायत सीईओ संतोष वर्मा ने जो सपना देखा था वह इन दोनो अधिकारियों के जाने के बाद पुरा नही हो पाया। माही बांध के बैक वाटर पर बने इस टापु को एक पर्यटन स्थल के तौर पर विकसीत करने की योजना थी लेकिन पैसों के अभाव मे यह योजना मूर्त रूप नही ले पाई। टापू पर आने वाले एक्का दुक्का सैलानी जब इसकी खूबसूरती को निहारने आते हे तो सुविधाओं के अभाव के कारण दुखी नजर आते है। माही बांध पर बने टापु को हरा भरा करने के लिये यहा पर विभिन्न प्रजातीयो के करीब 4 हजार पौधे लगाये गये थे जो अब बढे हो चुके है। टापु पर एक भवन भी बनाया गया है। टापु को नये सिरे से संवारने के हो रहे प्रयासः- माही बांध पर बने इस टापु को खूबसूरत बनाकर सैलानियों को लाने के लिये इसे नये सिरे से संवारने के प्रयास किये जा रहे है। एसडीएम आशा परमार एंव जनपद पंचायत सीईओ मलखान सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन मे टापु पर बने भवन पर सैलानियों के लिये होम स्टे की व्यवस्था को लेकर काम किया जा रहा है। भवन की छत पर चारो और रेलीग लगाई गई है जहा से सैलानी इसकी खूबसूरती को निहारकर इसे अपने कैमरो मे कैद कर सके। भवन के अंदर भी सुविधाओ को ध्यान मे रखते हुये कुर्सीया सहित अन्य कार्य करवाये गये है। वही पुरे टापु पर पाईप लाईन  व्यवस्थित तरीके से बिछाई जा रही है ताकी गर्मी के दिनो मे भी पौधे एंव घास को पानी मिल सके। जनपद पंचायत सीईओ मलखान सिंह कुशवाह ने कहा की वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान मे टापुू को विकसित करने की कार्ययोजना बनाई गई है। जल्द ही कलेक्टर एंव जिला पंचायत सीईओ के भ्रमण के बाद इसे संवारने के लिये कार्य किया जायेगा। एसडीएम श्रीमती आशा परमार ने बताया की माही टापु बेहद खुबसुरत है। हमारा प्रयास होगा की इसे और खुबसुरत बनाया जाये यह सरदारपुर तहसील के एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप मे शुमार हो। बांध पर पीने के पानी की व्यवस्था सोलर लाईट सहित कई तरह के कार्य करने को लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है। एसडीएम आशा परमार ने बताया की नांव मे सवार होकर टापू पर आने वाले सैलानियों के लिये लाइफ जैकेट की भी व्यवस्था की गई है। ग्राम पंचायत के सरपंच  प्रतिनिधि रमेश औसारी ने बताया की अभी टापु पर जो घास बडी हो चुकी थी उसकी कटाई करवाई जा रही है। वही पौधो को पानी देेने के लिये पुरे टापु पर पाइप लाइन बिछाई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें