ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: 348 विद्यालयो के बिजली बिल के 30 लाख बकाया,विद्युत मंडल ने बीईओ और बीआरसी कार्यालय की बिजली काटी,बीआरसी कार्यालय की बिजली जोडी,बीईओ कार्यालय अभी भी अंधेरे मे

Admin

Thu, Mar 21, 2024

सरदारपुर। विद्युत मंडल द्वारा विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं 348 विद्यालय के विद्युत कनेक्शनो के करीब 30 लाख रुपए की राशी बकाया होने पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का विद्युत कनेक्शन बुधवार को काटने से कार्यालय अंधेरे में। वही बीआरसी कार्यालय का भी विद्युत कनेक्शन बुधवार को काटा गया था जिसे गुरूवार दोपहर मे जोड दिया गया।
जानकारी के अनुसार कार्यपालन यंत्री म.प्र.प.क्षै.वि.क.लि. संभाग राजगढ द्वारा विकास खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर कार्यालय मे संयोजित विद्युत कनेक्शन की बकाया राशी जमा करने के लिये 19 मार्च को पत्र भेजकर एवं पुर्व मे भेजे गये पत्र का हवाला देते हुये राशी जमा कराने को कहा था। लेकिन राशी जमा नही होने पर विद्युत मंडल के द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एंव जनपद शिक्षा केंद्र कार्यालय के विद्युत कनेक्शन बुधवार को काटे गए। जिसमे से जनपद शिक्षा केंद्र (बीआरसी) का विद्युत कनेक्शन गुरूवार को जोड दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का विद्युत प्रदाय गुरुवार को भी बंद रहा।
वर्तमान समय में परिक्षा समाप्त होकर परीक्षा परिणाम को लिये उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का कार्य चल रह है। ऐसे मे सिर्फ चेतावनी स्वरूप विद्युत मंडल ने विद्यालयो के कनेक्शन नही काटकर मैन पावर हाउस इनके प्रमुख कार्यालयो के ही कनेक्शन काटे हैं। इधर आगामी मई माह मे लोकसभा चुनाव भी होने है। कई विद्यालयों को मतदान केंद्र भी बनाया गया है। ऐसे मे यदि विद्यालयो के विद्युत कनेक्शन की बकाया राशी जमा नही होती हे तो विद्युत मंडल क्या रूख अपनायेगा यह तो समय ही बतायेगा।

खंड शिक्षा अधिकारी सुनील ओस्तवाल ने बताया कि
खंड शिक्षा कार्यालय के विद्युत कनेक्शन की कुछ राशी बकाया है। कोषालय मे बिल लगा दिया गया है। वहा से देरी होने के कारण विद्युत मंडल ने कनेक्शन काटा है।

बीआरसी बीएस भंवर ने बताया कि जनपद शिक्षा केंद्र कार्यालय का बिल रैगयुलर जमा हो रहा है। उसके बाद भी बुधवार को कनेक्शन काट दिया था। विद्युत मंडल के अधिकारीयो को अवगत कराया। गुरूवार दोपहर को कनेक्शन के जुड़ जाने से विद्युत प्रदाय प्रारंभ हो चुका है।
प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का विद्युत बिल ग्लोबल बजट के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी से जमा होता है।

कार्यपालन यंत्री म.प्र.प.क्षै.वि.क.लि. संभाग राजगढ
अंजलि शर्मा ने बताया कि बीईओ कार्यालय एंव 348 विद्यालय के 30 लाख 799 रू की बकाया राशी जमा करने के लिये सुची पत्र के साथ भेजकर राशी जमा कराने को कहा गया है।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें