ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: सरदारपुर विधानसभा में विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से 14 आंगनवाडी भवन की मिली सौगात

Admin

Sat, Dec 14, 2024
सरदारपुर । विधानसभा क्षैत्र मे विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से महिला एवं बाल विकास परियोजना सरदारपुर अंतर्गत 14 आंगनवाडी केन्द्र पर नवीन आंगनवाडी भवन की सौगात मिली है जिसमे प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्र के नवीन भवन की लागत 11.22 लाख रूपये रहेगी। सरदारपुर विधानसभा मे जिन नवीन आंगनवाडी भवन की सौगात मिली है उसमे भरावदा क्र. 1, भरावदा क्र. 2, भिलगुन, आनन्दखेडी (लेडगाॅव), पोशिया, अंजनमाल, नयापुरा, घटोदा केन्द्र क्र. 2, मेंहगाॅव, सगवाल केन्द्र क्र. 1, सगवाल केन्द्र क्र. 2, दत्तीगाॅव, राजगढ केन्द्र क्र. 13, राजगढ केन्द्र क्र. 21 शामिल है। सरदारपुर विधानसभा मे विभीन्न आंगनवाडी केन्द्र भवन विहीन होने एवं विभीन्न आंगनवाडी भवन जर्जर होने से विधायक ग्र्रेवाल निरंतर नवीन आंगनवाडी भवन की स्वीकृती के लिए प्रयासरत थे। पूर्व मे भी एक बार 59 नवीन भवन एवं एक बार 32 नवीन भवन की सौगात विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से मिली थी। इस मर्तबा 14 आंगनवाडी केन्द्र के नवीन भवन की सौगात से आंगनवाडी संचालन मे हो रही परेशानियो से निजात मिलेगी। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें