ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: राजगढ शहर मे अपराधो पर अंकुश लगाने के लिये  एसपी ने दी चीता मोबाइल, बाजार, कस्बे एवं हाईवे में लगातार होगी पेट्रोलिंग,इससे प्रत्येक घटना पर बेहतर होगा रिसपांस टाइम


राजगढ। राजगढ शहर मे बढती चेन स्नेचिंग की वारदातो के बाद मंगलवार को राजगढ आये पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा वारदातो पर अंकुश लगाने के लिये धार शहर की तर्ज पर राजगढ़ मे भी चीता मोबाइल से गश्त करने के निर्देश देते हुये राजगढ थ् थाने को चीता मोबाइल की सौगात दी थी। एसपी मनोज कुमारसिंह के निर्देशन के बाद मंगलवार रात्रि मे ही 4 चीता मोबाईल राजगढ पहुॅच  गई।


एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की कस्बे में 4 चीता मोबाइल लगातार बाजार व्यवस्था पेट्रोलिंग एवं हाईवे क्षेत्र में भ्रमण पर रहेंगी। बीट अनुसार कार्य का विभाजन कर दिया गया है। आपने बताया की संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं पेट्रोलिंग व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र राजगढ़ में चार चीता मोबाईल लगातार उपस्थित रहेंगी,

 ’चीता मोबाइल द्वारा कस्बे बाजार सुनसान सड़कों हाईवे, होटल ढाबा आदि का भ्रमण लगातार प्रारंभ कर दिया गया है।’
दो पहिया एवं चार पहिया संदिग्ध वाहनों, बिना नंबर प्लेट के बाइक सवारों एवं बाहरी व्यक्तियों की चैकिंग कर संदिग्ध पाए जाने पर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
राजगढ़ थाना क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में रिसपांस टाइम बेहतर करने के उद्देश्य से’ चीता मोबाइल बहुत कारगर होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें