: राजोद थाना क्षेत्र के बोरदी में बदमाशों का आतंक,उपज बेचकर लौट रहे किसान के साथ लाखो की लूट,प्रकरण दर्ज, जांच जारी
Admin
Thu, May 25, 2023राजोद। ग्राम बोरदी में स्थित घाटी पर एक किसान के साथ लूट की बडी वारदात हुई हैं, किसान अपनी उपज लेकर बदनावर अनाज मंडी में बेचने के लिए गया था। जहां से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप चालक किसान को रोका था, बदमाशों ने किसान का मोबाइल फैंका तथा नकदी 1 लाख 66 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। सूचना पर राजोद पुलिस टीम मौके पर पहुंची व मामले में कल रात में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम भी गठित की गई हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम बोलासा निवासी हरीश पिता नारायण पाटीदार अपने पिकअप वाहन क्रमांक एमपी-45 जी-2649 से सोयाबीन बेचने के लिए बदनावर अनाज मंडी आए थे, उपज बेचने के बाद किसान को 1 लाख 66 हजार 300 रुपए का भुगतान प्राप्त हुआ था, जिसे एक पॉलीथिन में रखकर किसान अपने वाहन से ही गांव की और लौट रहा था तभी माही डेम के पास बोरदी घाट पर पहुंचा, जहां पर पहले से ही 7 बदमाश रोड किनारे खडे थे। पिकअप को देखकर बदमाश ने कांच पर पत्थर सबसे पहले मारा, इसके कारण घबराकर किसान ने पीकअप रोका तो बदमाश अचानक गाडी की और दौड़ तथा वाहन की चांबी छीनकर किसान हरीश को उतारकर रोड किनारे लेकर गए, जहां पर बदमाशों ने रुपए को लेकर पूछताछ की थी। किसान हरीश के अनुसार गाडी की सीट के नीचे रखे नगदी रुपए बदमाश लेकर फरार हुए है।
संभवत बदमाश किसान का अनाज मंडी से ही पीछा कर रहे थे, क्योंकि बदमाशों को पता था कि किसान के पास मंडी से आए नगदी रुपए है। घटना दो दिन पहले 23 मई दोपहर के समय की हैं, किसान ने ही मामले में सूचना पुलिस को कल दी है। थाना प्रभारी रोहित कछावा के अनुसार किसान मंडी से गांव की और लौट रहा था तभी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। वैधानिक कार्यवाही शुरु कर दी गई हैं, जल्द ही लुटेरों को अरेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन