ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: मंडी में गेहूं बेचने गया किसान चोरों ने खेत में खड़ी लहसुन की फसल चुराई, थाने पर आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

बरमंडल। लहसुन के बढ़ते दाम के बाद खेतो में खड़ी लहसुन की फसलों को चोरों के द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। शुक्रवार और शनिवार की दरमियान रात्रि में छायन रोड पर किसान जितेंद्र पिता कालूराम मारू खेत पर चोरों ने खेत में खड़ी लहसुन की फसल को उखाड़कर खेत में ही लहसुन को काट कर चोरी करके ले गए। किसान जितेंद्र मारू ने राजोद थाने पर पहुंचकर आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर कार्रवाई की मांग की। किसान ने बताया को वह शुक्रवार को बदनावर मंडी में गेहूं बेचने गया था। इस रात्रि में चोरों के द्वारा खेत में से खड़ी लहसुन की फसल को उखाड़ कर वहीं पर काटकर चुरा ले गए किसान जितेंद्र मारू ने बताया कि 5 से 7 कट्टे के करीब लहसुन थी। पुलिस ने मौका मुआयना किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें