ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: SP के निर्देशो का दिख रहा असर,सरदारपुर अनुभाग मे एक के बाद एक हो रहे लूट की वारदातों के खुलासे,L&T कलेक्शन एंजेट के साथ लुट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,44 हजार नगदी एंव फिंगर प्रिंट डिवाइस व समूह के केश कलेक्शन कि शीट जप्त

अमझेरा । जिले मे लुट की वारदातो को टेªस करने के लिये पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने पुलिस महकमे को विशेष निर्देश दे रखे है। सरदारपुर अनुभाग मे समुह कलेक्शन एजेंट के साथ लूट की वारदातो के मामले हो या फिर किसी व्यापारी के साथ लुट की घटना या फिर चैन स्नेचिंग की वारदात पुलिस महकमा अपने कप्तान के निर्देश पर लगातार वारदातों का खुलासा कर अपराधियों को पकडने मे सफल हो रहा है। पिछले माह अमझेरा थाना क्षैत्र मे एलएंडटी कंपनी के कलेक्शन एजेंट के साथ लुट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकडने मे अमझेरा पुलिस को सफलता मिली है।  5 जुन को अमझेरा थाना क्षैत्र के केलीकला एंव बलेडी के बीच मे सुबह 10 बजे के लगभग रोड पर खडे बदमाशो ने लुट की वारदात को अंजाम देकर भाग गये थे। एंजेट के पास से समुह की महिलाओं को दिये गये लोन की रिकवरी के 44 हजार  रू एंव फिंगर प्रिंट डिवाइस व समुह के केश कलेक्शन कि शीट थी जिसे बदमाशो ने वारदात के दौरान लुट लिया था।


एसडीओपी आशुतोष पटेल ने जानकारी देते हुये बताया की फरियादी हरिसिंह ठाकुर पिता  दिलीप सिह ठाकुर जाति सेंधव उम्र 33 साल निवासी ग्राम हिम्मतपुरा थाना इच्छावर जिला सिहोर हाल मुकाम वैभव कालोनी रामचन्द्र बारोड का मकान राजगढ जिला धार का एल. एण्ड.टी कंपनी शाखा रिंगनोद में काम करता है इनके द्वारा महिलाओ का समुह बनाकर ग्रुप लोन दिया है जो समुह के रुपये का कलेक्शन करने के लिए ग्राम केलीकला गया था रुपये कलेक्शन करके केलीकला से वापस रिंगनोद जाने के लिए केलीकला से निकला तो ग्राम केलीकला व ग्राम बलेडी के बीच पुलिया के पास सुबह करीबन 10.30 बजे दो अज्ञात बदमाश रोड पर खडे हो गये व तीसरा अज्ञात बदमाश मोटर साईकल से आया व फरियादी कि मोटर साईकल के सामने मोटर साईकल अडा दी व रोड पर खड़े दोनो बदमाश फरियादी को पकडने दोडे व उसे गिरा दिया व तीनो बदमाश मिलकर फरियादी का बैग व मोबाईल छिन कर भाग गये फरियादी के बैग के अन्दर नगदी रुपये, फिगर प्रिंट डिवाईस व केश कलेक्शन की शीट रखी थी।

फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना अमझेरा पर अपराध क्रमांक 286/2024 दिनांक 05.06.2024 धारा 392 भादवि का दर्ज किया गया एंव प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुवे  पुलिस अधीक्ष् के आदेश से एक टीम गठित कि गई थी जिसने लगन व मेहनत से गोपनीय सूचना तंत्र सक्रिय करते हुवे लुट कि घटना करने वाले तीनों आरोपी कैलाश पिता कनसिंह परमार उम्र 23 साल निवासी ग्राम धामाखेडी,  दीपसिंह पिता सुभान परमार उम्र 19 साल निवासी ग्राम धामाखेडी,  कालु पिता सुभान परमार उम्र 27 साल निवासी ग्राम धामाखेडी को पकडा थाना लाकर सख्ती से पुछताछ करने पर जिन्होने जुर्म करना स्वीकार किया तथा आरोपीयो से 44000- रुपये नगदी व फिंगर प्रिंट डिवाईस, केश कलेक्शन कि शीट इनके घर से जप्त किये गये है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत बाकलवार एव एस.डी.ओ. पी. आशुतोष पटेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया के नेतृत्व तथा उनकी टीम उनि जयपाल बिल्लौरे, कार्य. सउनि. भुरसिंह बघेल, कार्य. सउनि. रामसिंह मुनिया, कार्य.प्र. आर. रामकृष्ण गामड, आरक्षक रामगोपाल बैरागी, आरक्षक राहुल मण्डलोई, आरक्षक तेजेन्द्र सिसोदिया, आरक्षक प्रवीण गौरे की आरोपीयो को गिरफ्तार करने एव माल मश्रुका जप्त करने मे सराहनीय भूमिका रही ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें