ब्रेकिंग

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

सूचना

: गुम हुये मोबाइल को ढुढने मे दूरसंचार विभाग का सीईआईआर पोर्टल बना पुलिस के लिये मददगार,नप राजगढ के उपाध्यक्ष जैन का मोबाइल पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ढूँढकर सौपा

सरदारपुर। सरदारपुर तहसील क्षैत्र के हाट बाजार मे पिछले कई माह पुर्व मोबाईल चोरो ने सफाई दिखाते हुये कई लोगो के मोबाईल चुरा कर पुलिस को चुनौती दी थी। शातिर चोरो को पकडने के लिये पुलिस ने भी तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुये गुम हुये मोबाइल के  लिये सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल ढुढने मे मदद मिली है।


पिछले दिनो नगर परिषद राजगढ के उपाध्यक्ष दीपक जैन को टहलने के दौरान शातिर बदमाश ने चुरा लिया था। जिसका आवेदन तत्काल श्री जैन ने राजगढ थाने पर उचित कार्यवाही की मांग की थी।। उक्त पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने श्री जैन को मोबाइल ढुढकर उन्हे सौपा।


एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की  पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन पर  ’दूरसंचार मंत्रालय के सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से  सभी गुम मोबाइलों को उक्त पोर्टल पर लगातार दर्ज किया जा रहा है।  श्री पटेल ने बताया की पोर्टल पर लगातार गुम मोबाइलों को ट्रैक कराया जाकर स्टेटस रिपोर्ट ली जा रही है।  इसी क्रम में ’थाना प्रभारी राजगढ़  संजय रावत के नेतृत्व में सीईआईआर  पोर्टल  के माध्यम से नगर पालिका उपाध्यक्ष राजगढ़ दीपक जैन का मोबाइल खोजने में सफलता प्राप्त हुई ।
उल्लेखनीय है की अप्रैल माह में फरियादी दीपक जैन  के मोबाइल के संबंध में उक्त पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन दर्ज कर आईएमईआई  ब्लाॅक किया गया था जिस पर लगातार स्टेटस रिपोर्ट ली जा रही थी। इसी क्रम में 12 जुन को गुम हुए मोबाईल को ढूँढने में सफलता प्राप्त हुई है। ’मोबाईल फरियादी  दीपक जैन को राजगढ़ थाने पर उपलब्ध कराया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें