ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: 3 माह से फरार आरोपी गुजरात भागने की फिराक मे थे,पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भेसोला चौपाटी से पकडा

राजोद। राजोद थाने को 3 माह से फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने मे सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह और  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत बाकलवार के निर्देशन मे पुलिस ने कार्यवाही करते हुये इन फरार आरोपियों को पकड़ा ये लोग गुजरात भागने की फिराक मे थे लेकिन उसके पहले ही पुलिस के हाथ लग गये।


एसडीओपी आशुतोष पटेल ने जानकारी देते हुये बताया की फरियादी अंकित  कुशवाह पिता भगत कुशवाह 28 साल निवासी लाबरिया स्थाई पता कबीर वार्ड जिला सिवनी म.प्र. ने दिनांक 13.06.2023 को थाना पारा जिला झाबुआ पर आरेपी मोईन पिता फारुख 20 निवासी रानीखेडी, नाथिया उर्फ जेनुल पिता शबाबनूर उम्र 21 निवासी रानीखेडी, शमा बी पति फारुख शाह उम्र 43 साल निवासी रानीखेडी, सोयेब पिता फारुख शाह मुसलमान निवासी रानीखेडी, शबाबनूर पिता सोकिन शाह  निवासी रानीखेडी के विरूद्ध  धारा 366,294, 506, 323, 354,34 भादवि 3/5 म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता 2021 का पंजबीद्ध कराया गया था।


जिसका असल अपराध थाना राजोद पर दिनांक 17/06/2023 अपराध क्रमांक 282/2023 धारा 366,294, 506,323,354,34 भादवि 3/5 म.प्र. 2021 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
 थाना प्रभारी राजोद रोहित कछावा के द्वारा टीम बनाकर घटना दिनांक से फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु भरसक प्रयास किये जा रहे थे। लेकिन सफलता नही मिली मुखबीर से सुचना मिली थी की ये आरोपी गुजरात भागने की फिराक मे है।

बुधवार को मुखबीर की सुचना पर आरोपीयों की तलाश में एक टीम रवाना होकर भेसला चौपाटी पर पहुँची जहाँ पर रोड किनारे गुजरात जाने हेतु बस का इंतजार कर रहे थे। जिन्हे फोर्स की मदद से पकड़ा गया। जिन्हे थाने लाकर गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराध में अन्य दो आरोपी शबाबनूर व शोएब फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रोहित कछावा, उनि विक्रम सिंह देवड़ा प्र. आरक्षक मंगल सिंह मेडा आरक्षक  मोहित सेन, आरक्षक दीपक शर्मा,  महिला आरक्षक हिना खराडी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें