ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: भाई को राखी बांधकर पुत्री व दामाद के साथ घर लौट रही बहन की दुर्घटना मे मौत, ट्राले ने बाईक को मारी टक्कर

अभिजीत पंडित
अमझेरा । भाई को राखी बांधकर पुत्री और दामाद के साथ अपने घर लौट रही बहन की सडक हादसे मे मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह मांगोद मनावर मार्ग पर भेरू घाट के समीप मोटर साइकल ओर ट्राले की टक्कर हो गई जिसमे बाइक पर सवार एक महिला की मोके पर हि मौत हो गई वही दो गंभीर घायल हो गये जिन्हे उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया।

मृतक भूरी बाई चौपसिंह 58 वर्ष इडरिया मे अपने भाई रूखडिया को राखी बांधकर रविवार को सुबह अपने दामाद गोकुल उम्र 45 वर्ष एंव पुत्री बनकु 40 वर्ष के साथ बाईक पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी तभी अमझेरा से मनावर की और जा रहे ट्राले क्रमांक एमपी 04 एचई 1346 ने टक्कर मार दी। जिसमे भुरी बाई की मौके पर ही मौत हो गई वही पुत्री औैर दामाद घायल हो गये। घटना के बाद राहगीरो ने 108 को सुचना दी एंव घायलो को अस्पताल भेजा गया।
उपनिरीक्षक राजशेखर वर्मा ने बताया की घटना के बाद ट्राले का चालक मौके से फरार हो गया वही पुलिस ने ट्राले को जप्त किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें