ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: खेत में मक्का और अदरक की फसल के बीच लगा रखे 10 लाख रुपये के गांजे के पौधे को राजौंद पुलिस ने किया जप्त,एक आरोपी गिरफ्तार

     

सरदारपुर। राजोद थाना पुलिस ने गांजे के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत में मक्का व अदरक के बीच लगा रखे करीब 10लाख के गांजे के पौधे जप् कर एक आरोपी को गिरफ्तार है। धार एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत बाकलवार तथा सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में राजोद थाना पुलिस की टीम द्वारा शनिवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम हनुमन्त्या साजोद में आरोपी छगन पिता भागीरथ निवासी गोंदीखेड़ा ठाकुर के खेत में दबिश देकर गांजे के पौधे बरामद किए गए। थाना प्रभारी हिरूसिह रावत ने बताया कि खेत में लगी मक्का व अदरक की फसल के बीच में गांजे के पौधे उगाए गए थे। यहां से गांजे के कुल 160 नग हरे पौधें, कुल वजन 210 किलोग्राम एवं कीमत करीब दस लाख रूपये के जप्त कर आरोपी छगन के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया हैं। कार्रवाई में उप निरीक्षक विक्रमसिंह देवड़ा, सहायक उप निरीक्षक पीएस डामोर, रमेशचन्द्र भाभर, आरक्षक मोहित सेन, रोहित नागर, महेंद्रसिंह वसुनिया, रितेंद्र राजवात, हीना खराड़ी, सैनिक प्रकाश बैरागी का योगदान रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें