ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: बुलेट चोरो को पकड़ने मे पुलिसकर्मी घायल चाकू लगने के बाद भी जवान ने दो बदमाशों को पकड़ा

राजगढ़। बदमाशों को रोकने के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। डॉयल 100 पर पदस्थ जवान ने संदेह के आधार पर बुलेट सवारों को रोकने की कोशिश की। किंतु बदमाश रुकने के बजाय बुलेट को मौके पर ही छोड़कर भागने लगे, बदमाशों को भागता हुआ देखकर जवान भी पैदल दौडा व एक बदमाश को पकडा। हालांकि पकडे गए बदमाश के साथ मौजूद अन्य युवकों ने अचानक चाकू से जवान पर हमला कर दिया, सडक पर ही जवान को बदमाशों से भिड़ते हुए देखकर एक राहगीर मदद करने के लिए आगे आया।

इसी बीच बदमाशों ने जवान सहित राहगीर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने के बावजूद जवान ने बहादुरी दिखाई व दो बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही राजगढ थाने का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा बदमाशों को थाने ले जाने के साथ ही घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।


दरअसल कल रात के समय धार से एक बुलेट चोरी हुई थी, इसी बीच के बाद गश्त कर रही पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की तलाश के साथ बाइक सवारों को रोका जा रहा था। एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन व एएसपी डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में एसडीओपी आशुतोष पटेल के नेतृत्व में राजगढ पुलिस टीम द्वारा गश्त की जा रही थी, इसी बीच सूचना मिली कि इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन से बुलेट सवार चार युवक आ रहे है।

ऐसे में संदेहियों को रोकने के लिए डॉयल 100 पुलिस टीम सुबह चार बजे होटल के सामने पहुंची, कुछ ही देर में एक बुलेट पर युवक आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें रोकने पर बदमाशों ने अचानक भागना शुरु कर दिया था तभी जवान ज्ञानसिंह निगवाल, पायलट अशरफ ने युवकों को रोकने का प्रयास किया। किंतु युवकों ने अचानक चाकू निकाला व पुलिस जवान पर ही हमला कर दिया। जिसमें जवान ज्ञान सिंह सहित राहगीर कालू कुरैशी घायल हुआ है।


एसपी ने जवान की प्रशंसा -
युवकों द्वारा अचानक चाकू से हमला करने के बाद भी जवान ने दो बदमाशों को मौके से पकड लिया तथा घटना की सूचना थाने पर दी। कुछ ही देर में थाना प्रभारी संजय रावत पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे व दोनों युवकों को हिरासत में लिया। इधर घायल को राजगढ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर घायल से मिलने के लिए एसपी मनोज कुमार सिंह भी पहुंचे व बहादुरी दिखाते हुए बदमाश को पकड़ने पर प्रशंसा जाहिर की व जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। वहीं घायल के बेहतर उपचार को लेकर डॉक्टरों से एसपी ने चर्चा भी की है।


कट्टा व बुलेट जब्त -
थाना प्रभारी संजय कुमार रावत के अनुसार घटना के दौरान पुलिसकर्मियों ने अनन पिता माधु उम्र 23 साल निवासी दाहोद व रितेश पिता मकन उम्र 19 साल निवासी अलीराजपुर को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से चोरी हुई बुलेट, एक चाकू सहित कटटे को भी जब्त किया है। मौके से फरार हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए भी एक टीम बनाई गई है। एसपी ने घायल हुए जवान को उचित इनाम देने की घोषणा भी की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें