ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: सरदारपुर अनुभाग के दो थाना क्षेत्रों में चोरी के प्रकरणों में माल बरामदगी में पुलिस को मिली सफलता,थाना राजौद में 35 हजार की लहसुन एवं थाना राजगढ़ में 10 हजार का चोरी गया पेंट पुट्टी बरामद

सरदारपुर। सरदारपुर अनुभाग के थाना क्षेत्रों  में पिछले दिनों हुए चोरी,लुट ओर नकबजनी की घटनाओं में पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में एसडीओपी सरदारपुर के नेतृत्व में लगातार  प्रभावी कार्यवाही करते हुए बरामदगी की जा रही है। 

एसडीओपी  आशुतोष पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना राजोद पर दिनांक 16.07.2024 को फरियादी राकेश पिता कालुराम प्रजापत निवासी ग्राम गुन्दीखेडा जाट द्वारा अपनी राजोद डेल्ची रोड स्थित दुकान के शटर का ताला तोड़कर रात्री में अज्ञात चोर द्वारा करीबन 33 कट्टे लहसुन के चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट करने पर थाना राजोद पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 156/2024 धारा 331 (4), 305 (a) भारतीय न्याय संहिता के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।  विवेचना के घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है, मार्ग स्थित सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया।

प्रकरण में टीम गठित कर घटना करने वाले 04 आरोपियों को पूर्व मे गिरफ्तार किया गया था। व एक आरोपी दिनेश पिता नाथू चारेल जाति भील उम्र - 22 साल निवासी - सरदारपुरा की गिरफ्तारी शेष थी। जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 07 कट्टे लहसुन कीमती 35 हजार रूपये जप्त किया है।

वहीं थाना राजगढ़ के डकैती एवं लूटपाट की तैयारी में पकड़े गये आरोपियों आरोपी खेल सिंह व मुकेश बखला  से अपराध क्रमांक 301/24 धारा 303 (२)बीएनएस में माछलिया घाट पर ट्रक की तिरपाल काटकर चोरी किया गया मशरूका  दो बोरी एशियन पेंट की पुट्टी कीमती ₹10000 बरामद की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें