ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: कृषि उपज मंडी में चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता,चोरी किया गया सोयाबीन व लहसुन किया बरामद, एक आरोपी फरार

राजगढ़। कृषि उपज मंडी राजगढ़ परिसर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियो को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियो से चोरी किया गया लहसुन व सोयाबीन भी बरामद किया है। वही मामले में एक आरोपी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है।

राजगढ़ थाना प्रभारी संजय रावत ने बताया कि दिनांक 9 जनवरी को फरियादी संदीप पिता जयप्रकाश जैन निवासी राजगढ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि मंडी प्रांगण मे रखे सोयाबीन से 3 कट्टे सोयाबीन चोरी हो गए है तथा गिरधारीलाल पाटीदार ने लहसुन चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दोनों मामलो में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले में आरोपियो को पकड़ने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिहं व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार के निर्देशन में तथा सरदारपुर एसडीपीओ आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन टीम बनाई गई।

टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि मण्डी मे कार्य करने वाले हम्मालो द्वारा ही चोरी की जा रही है। जिस पर प्रेम पिता मुन्नालाल वसुनिया उम्र 32 साल निवासी झिंनतोड़ी राजगढ़, राहुल पिता किशन चौहान उम्र 23 साल निवासी संजय कालोनी राजगढ़ तथा, रोहित पिता जितेन्द्र राठौड उम्र 24 साल निवासी शंकरपुरा राजगढ गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण मे एक आरोपी आनंद पिता चंदरसिहं निवासी पिपलीटोडी राजगढ़ फरार है। गिरफ्तार आरोपियों से करीब 25 हजार रुपये कीमत की लहसुन व सोयाबीन बरामद किया गया है।

आरोपियो को पकड़ने में राजगढ़ थाने के उप निरीक्षक अशोक शर्मा, सहायक उप निरीक्षक नरेश कोठे व सुनील राजपुत, प्रधान आरक्षक विपिन कटारा, आरकक्षक दिलीप, सत्यपाल जाट, सुनील व अमित का योगदान रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें