ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: खेत से मोटर पंप चुराने वाले तीन बदमाशो को मोटर पंप के साथ पकड़ा पुलिस ने,एक सप्ताह में सरदारपुर पुलिस को मोटर पंप चुराने वाले बदमाशो को पकड़ने में मिली दूसरी सफलता

सरदारपुर। सरदारपुर पुलिस को मोटर पंप चोरों को पकड़ने में फिर सफलता मिली है। कुछ दिन पूर्व भी सरदारपुर पुलिस ने एक मोटर पंप चुराने वाले बदमाश को पकड़ा।था। जानकारी के अनुसार  पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार और एसडीओपी आशुतोष पटेल सरदारपुर के नेतृत्व में चोरी जैसे अपराधों पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 03 आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई एक पानी की मोटर टेक्सोमो कम्पनी की किमती 20 हजार रूपये की बरामद की गई। 

फरियादी गोपाल पिता बाबुलाल मारू उम्र 48 साल निवासी ग्राम पटलावदिया के द्वारा पुलिस थाना सरदारपुर पर उपस्थित होकर सूचना किया कि अज्ञात बदमाश झरीबल्ला वाले खेत हिम्मतगढ रोड ग्राम पटलावदिया से एक पानी में मोटर व स्टार्टर व कैबल चुराकर ले गये है। जिस पर  अपराध कंमाक 05/2024 धारा 379 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।  अनुसंधान थाना प्रभारी, थाना सरदारपुर निरीक्षक प्रदीप कुमार खन्ना के दिशा निर्देशन में अज्ञात आरोपीगण की पतारसी कर मुखबिरों की सूचना की मदद से संदेही आरोपीगण गोकुल पिता राजकुमार सिंगार जाति भील उम्र 21 साल निवासी ग्राम पटलावदिया (2) गोलु उर्फ गंगाराम पिता अम्बाराम हटिला जाति भील उम्र 19 साल निवासी पटलावदिया (3) आशीष पिता शोभाराम हटिला जाति भील उम्र 18 साल निवासी हिम्मतगढ़ कुमारपाट को पकडकर कर हिकमत हमली से पुछताछ करते सदर अपराध में चोरी करना बताया गया एवं आरोपीगण के कब्जे से एक पानी की मोटर टेक्सोमो कम्पनी की किमती 20 हजार रूपये की बरामद की गई।

 आरोपी को पकड़ने में  निरीक्षक प्रदीप कुमार खन्ना, सउनि संदीपसिंह बैस, आरक्षक  रमेश नायक, आरक्षक  प्रताप, भूमिका सुरेश, आर  बबलू, आर  प्रियतमसिंह, आरक्षक  हरिशंकर का सराहनीय भूमिका  रही ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें