ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: जमीन विवाद में 9 वर्ष पूर्व भाई की हत्या कर फरार हुये आरोपी को पुलिस ने पकडा

अमझेरा । करीब 9 वर्ष पूर्व जमीन विवाद मे भाई की हत्या कर फरार हुये आरोपी को पुलिस को पकड़ने मे सफलता मिली हैै। जानकारी के अनुसार अमझेरा थाना के अपराध क्रमांक 96/2015 धारा 302,34 भादवि का आरोपी फरारी स्थाई वारंटी कन्हैयालाल उर्फ नाना पिता सडु निवासी चाकलिया के द्वारा घटना दिनांक 08.04.2015 की रात्रि मे खटिये पर सो रहै उसके भाई सुखराम पिता सडु को जमीन के हिस्से की बात को लेकर आरोपी कन्हैयालाल ने फालिये से उसके भाई को सिर मे मारकर हत्या कर घटना दिनांक से फरार हो गया था । मुखबिर की सूचना पर घटना दिनांक से फरार चल रहै फरारी स्थाई वारंटी कन्हैयालाल उर्फ नाना पिता सडु निवासी चाकलिया को चौकी दसई थाना अमझेरा द्वारा किया गिरफ्तार कर  न्यायालय सरदारपुर पेश किया गया ।


 पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. इन्द्रजीत बाकलवार द्वारा धार जिला के सभी थानों चौकियों पर अवैध शस्त्र, अवैध शराब कारोबारियों, स्थाई ,फरारी वारंटी के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य मे एसडीओपी आशुतोष पटेल एवं थाना प्रभारी अमझेरा रविन्द्र कुमार बारिया के निर्देशन में 21 मई को चौकी दसई पर उपनिरीक्षक रमेशचन्द डामोर व चौकी दसई के बल ने मुखबिर सूचना पर घटना दिनांक 08.04.2015 से  स्थाई फरारी वारण्टी कन्हैयालाल उर्फ नाना पिता सडु डांगी जाति भील उम्र 48 साल निवासी चाकलिया को मुखबिर की सुचना पर ग्राम चाकलिया में दबिश देकर आरोपी कन्हैयालाल उर्फ नाना को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय मे पेश किया गया।  

 प्रकरण में पुलिस चौकी दसई पर स्थाई फरारी वारंटी के विरुद्ध कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही में चौकी दसई से चौकी प्रभारी रमेश चंद्र डामोर,कार्यवाहक सउनि दुर्गा प्रसाद वैष्णव, कार्यवाहक प्रआर. 508 ईश्वर सिंह भूरिया, प्रआर गुलाब सिंह खपेड, आर. 184 राजू नायक,सैनिक बाबुलाल मकवाना 253 की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें