ब्रेकिंग

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

सूचना

: पवन चक्कियों के इलेक्ट्रानिक पोल पर लगे एल्युमिनियम के तार चोरी करने वालो 2 आरोपीयो को पकडा पुलिस ने, करीब डेढ़ लाख के तार किए जप्त,पुलिस ने किया तीन मामलो का खुलासा

सरदारपुर। इलेक्ट्रानिक पोल से एल्युमिनीयम तार चैरी करने वाली शातिर चैर गैंग को पकड़ने में रिंगनोद पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 3 मामलों का खुलासा करते हुए 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। रिंगनोद चैकी प्रभारी जीएस भयडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि करीबन दो साल से लगातार पवन चक्कियों के इलेक्ट्रानिक पोल पर लगे एल्युमिनियम के तार चोरी की घटना हो रही थी। इन घटनाओं के आरोपीयों का पता लगाने में धार एसपी मनोज कुमार सिंह एवं एएसपी डॉ. इंद्रजीतसिंह बाकलवार के निर्देशन में तथा सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी सरदारपुर प्रदीप खन्ना के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में आरोपी कालु पिता प्यारसिंह अमलियार उम्र 28 साल तथा मुकेश पिता धनसिंह भुरिया उम्र 29 साल दोनो निवासी उण्डेढ को गिरफ्तार कर चोरी किए गए एल्युमिनियम के तार 2 क्विंटल, किमती करीब एक लाख पचास हजार रुपयें के जप्त किए है। आरोपियो की गिरफ्तारी में रिंगनोद चैकी के सहायक उपनिरीक्षक अजीतसिंह मालवीय, प्रधान आरक्षक बच्चुसिंह, गज्जुलाल, गौरसिंह, आरक्षक दिलीप, आशोक, योगेश तथा शिव का योगदान रहा है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें