ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: पुलिस ने 12 बोर देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Admin

Sat, Apr 6, 2024

अमझेरा। दसाई चौकी पुलिस द्वारा दसाई-बोला रोड़ चौकी मगरा से एक 35 वर्षीय युवक को 12 बोर देशी कट्टा व एक 12 बोर के जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

दसाई चौकी प्रभारी रमेशचंद्र डामोर ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दसाई-बोला रोड़ स्थित चौकी मगरा पर एक युवक देशी कट्टा लेकर घुम रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। युवक का नाम पूछने पर उसने अपना नाम रणजीत पिता दोला उम्र 35 साल निवासी ग्राम दौलतपुरा का होना बताया।

युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक 12 बोर का देशी कट्टा तथा एक 12 बोर का जिंदा कारतूस कुल कीमत करीब 5 हजार रुपये का मिला। कट्टे का लाइसेंस पूछने पर नही होना बताया। आरोपी युवक रणजीत को गिरफ्तार कर मौके से देशी कट्टा व जिंदा कारतूस जप्त किया गया। युवक के विरुद 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
उक्त में कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक दुर्गाप्रसाद वैष्णव, प्रधान आरक्षक ईश्वरसिंह, गुलाबसिंह खपेड़ तथा आरकक्षक देवेंद्र परमार का योगदान रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें