: बजरंग ढाबे पर अवैध गैस रिफलिंग के मामले डेढ माह से फरार मुख्य आरोपी चंदर दांगी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी पर विभीन्न थानो मे दो दर्जन से अधिक दर्ज है प्रकरण
Admin
Mon, Aug 19, 2024
सरदारपुर/अमझेरा। क्षैत्र के जिला बदर आरोपी यशवन्त उर्फ चन्दरसिह पिता उदयसिह दांगी जाति राजपूत द्वारा जिला बदर का उल्ल्घंन कर गैर रिफलिंग के अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था। 5 जुलाई को पुलिस ने कार्यवाही की थी। जिसमे मुख्य आरोपी फरार हो गया था।
जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को बजरंग ढाबे के पीछे एक गैस टैंकर में से कुछ लोग एल.पी.जी.गैस निकालकर गैस की छोटी टंकिया भर रहै है कि सूचना मिलने पर पुलिस ने जाकर देखा तो कुछ लोग एल.पी.जी.गैस के बड़े टैंकर के वाल्व में एक नोजल लगाकर कामर्शियल उपयोग की गैस टंकियों में एल.पी.जी.गैस भर रहै थे जिनकी घैराबंदी की तो मौके से दो-तीन लोग कुदकर भाग गये । मौके पर तीन लोगों को गैस भरते हुए पकड़ लिया था परन्तु घटना का मुख्य आरोपी फरार चल रहा था ।
फरियादी निरीक्षक सुनील शर्मा कि रिपोर्ट पर थाना अमझेरा पर दिनांक 06-07-2024 को ’अप.क्र.337/2024 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम’ का दर्ज किया जाकर अमझेरा पुलिस द्वारा विवेचना मे लिया गया उक्त प्रकरण मे एंक टैंकर , एक पीकअप वाहन व 107 गैस टंकिया पुर्व मे जप्त कि गई थी व ’धारा 5(2), 9 ख विस्फोटक अधिनियम’ बढाई गयी । परन्तु घटना का मुख्य आरोपी यशवन्त उर्फ चन्दरसिह पिता उदयसिह दांगी जाति राजपूत उम्र 62 साल निवासी मारोल घटना दिनांक से फरार हो गया व उक्त आरोपी को पुर्व से जिला दण्डाधिकारी जिला धार के आदेश से जिला बदर किया गया था जिसके द्वारा जिला बदर कि अवधि मे उक्त घटना को अंजाम दिया व जिला बदर आदेश का उल्लंघन किया गया जिस पर आरोपी के विरुद्ध ’अपराध क्रं0 344/2024 धारा 14,15 राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990’ का दर्ज किया गया था ।
आरोपी उक्त दोनो प्रकरणो मे फरार चल रहा था आरोपी से अमझेरा पुलिस द्वारा सख्ती तथा हिकमत अमली से पूछताछ कि गई जो आरोपी ने अपना जुर्म करना स्वीकर कर लिया करीबन ढेड माह से फरार आरोपी यशवन्त उर्फ चन्दरसिह पिता उदयसिह दांगी जाति राजपूत उम्र 62 साल निवासी मारोल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।आरोपी पर पुर्व से दो दर्जन करीब प्रकरण दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत बाकलवार एंव एस.डी.ओ.पी. सरदारपुर आशुतोष पटेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया के नेतृत्व तथा उनकी टीम कार्य.सउनि.मुकेश अलन्से , आरक्षक रामगोपाल , आरक्षक राहुल मण्डलोई, आरक्षक प्रवीण गौरे की आरोपी को गिरफ्तार करने मे सराहनीय भुमिका रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन