ब्रेकिंग

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन

सूचना

: राजोद में वरिष्ठ पत्रकार नंदराम नायमा एंव उनके बेटों पर पडोसी ने किया जानलेवा हमला,मकान के दरवाजे से अवैध कब्जा कर दीवार बनाने से रोका तो किया हमला

धार। जिले में पत्रकारों पर हमले की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों पार्किंग को लेकर मांडू में मीडियाकर्मी के साथ होटल संचालक ने मारपीट की थी। तो शनिवार को राजोद मे वरिष्ठ पत्रकार नंदराम नायमा एंव उनके पुत्रो के साथ पडोसी ने मकान विवाद को लेकर मारपीट कर चोट पहुॅचाई।

वरिष्ठ पत्रकार नंदराम नायमा एंव उनके पुत्र राजेश एंव विजय के साथ पडोसी बनवारी धाकड,गणेश,पवन,उमा,शंकुतलाबाई,रमेश,देवीलाल,श्रीराम,विशाल धाकड और तरूण टेलर ने राड और डंडो मारपीट की जिससे वे गंभीर घायल हो गये।  
श्री नायमा का बस स्टैड  पर मकान है। जहां पर पडोसी उनके मकान के सामने पूर्व में अवैध रूप से सीढ़ी बना चुके थे। तथा शनिवार को दरवाजे के समीप दीवार बनाकर रास्ता बंद कर रहा था।

तभी छोटे पुत्र विजय ने सूचना देकर पिता एंव भाई को बुलाया और कहा कि दरवाजे के समीप दीवार बनाकर रास्ता क्यों बंद कर रहे हो तभी इन लोगों ने मारपीट कर चोट पहुॅचाई। तीनों को राजोद मे प्राथमिक उपचार के बाद भोज चिकित्सालय धार रेफर किया गया।
घटना की खबर लगते ही जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पंडित छोटु शास्त्री जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घटना पर रोष जताते हुये घटना की जानकारी लेकर तुरंत पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर अवगत कराते हुये उचित कार्यवाही की मांग की।  श्री शास्त्री ने बताया की जल्द ही इस मामले मे प्रतिनिधि मंडल आईजी से भी मिलेगा।


वहीं इस मामले में पुलिस ने फरियादियों को भी आरोपी बना दिया है। घटना के दौरान पिटने और गंभीर रूप से घायल वरिष्ठ पत्रकार नंदराम नायमा,उनके पुत्र राजेश नायमा,अशोक नायमा और विजय नायमा को भी आरोपी बना दिया। पुलिस ने दुसरे पक्ष की रिपोर्ट पर इन चारों के खिलाफ भी केस दर्ज कर दिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें