ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: गंधवानी जनपद के लेखपाल को 40000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

सोनू गुप्ता गंधवानी । गंधवानी जनपद पंचायत में 9 नवंबर को बड़ी कार्रवाई हुई यहां पर लोकायुक्त ने एक लेखपाल को 40000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा जानकारी के अनुसार मनोज कुमार बैरागी लेखापाल जनपद पंचायत कार्यालय गंधवानी जिला धार आवेदक गुलाब सिंह अजनारे के अनुसार वह ग्राम पंचायत बलवारी कला में सरपंच प्रतिनिधि है पंचायत द्वारा 10 लाख रुपए की राशि से सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है जिसकी पहली किस्त ₹300000 ग्राम पंचायत के खाते में जारी की जा चुकी थी तथा अंतिम किस्त की शेष राशि अंतिम मूल्यांकन के आधार पर जारी करने हेतु जनपद पंचायत के लेखापाल द्वारा मांग पत्र तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय भेजा जाना था मांग पत्र तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय भेजने के ऐवज में लेखापाल मनोज बैरागी द्वारा सरपंच प्रतिनिधि  गुलाब सिंह अजनारे से ₹50000 की रिश्वत मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त  राजेश सहाय के समक्ष की गई थी उक्त शिकायत का सत्यापन कराया गया बातचीत के दौरान मांग पत्र जिला पंचायत कार्यालय भेजने के एवज में ₹50000 में लेनदेन तय हुआ जिस पर आज दिनांक 9.11.24 को जनपद पंचायत गंधवानी के लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को उनके कार्यालय कक्ष में ₹40,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया ।भ्र. नि. अ.2018 की धारा 7 के अंतर्गत जनपद पंचायत कार्यालय गंधवानी में कार्यवाही अभी जारी है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें