ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: जघान्य हत्याकांड में आरोपियों को आजीवन कारावास,पिता के नुक्ते की बैठक में हसने पर टोकने को लेकर भाई की हत्या के बाद लाश को लकडी डालकर लगाई थी आग,पुलिस ने चिंता से आग बुझाकर शव किया था जप्त


सरदारपुर। ग्राम खुटपला में अधेड की हत्या करने वाले आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई हैं, आरोपियों ने मृतक भाई की हत्या हंसने की बात पर टोकने सहित लात मारने की बात पर की थी। घटना के दौरान आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने की नियत से हत्या के बाद मृतक पर घासलेट डालकर जला दिया था, हालांकि चौकीदार की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची व चिता पर पानी डालकर आग को बुझा कर मृतक के शरीर को बाहर निकाला गया था। करीब पांच साल पहले हुए जघन्य हत्याकांड पर सरदारपुर कोर्ट में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश राधाकिशन मालवी द्वारा फैसला सुनाते हुए आरोपियों को दंडित किया है।


प्रकरण में शासन की और से पैरवी करने वाले अपर लोक अभियोजक शरद कुमार पुरोहित ने चर्चा में बताया कि राजोद थाना अंतर्गत ग्राम चिराखान में दल्ला नाम के बुजूर्ग की मृत्यु के बाद नुक्ते की तैयारी चल रही थी। घटना दिनांक 11 मार्च 2019 को रात्रि 10 बजे मृतक खेमराज के घर पर भजन की मंडली बुलाई गई थी, जहां पर भजन हो रहे थे। इसी दौरान खेमराज का भाई कंवरा पिता दल्ला अचानक हंसने लगा, जिसपर खेमराज ने समझाया कि अपने घर में मनक मर गए हैं और तुम हंस रहे हो। इसी बात को लेकर दोनों भाईयों में कहासुनी हो गई व मृतक खेमराज ने आरोपी कंवरा को लात मारकर भगा दिया था, इधर परिवार में हो रहे झगडे के बाद भजन मंडली मौके से चली गई थी।

अगले दिन सुबह करीब 8-30 बजे खेमराज लकड़ी तोड रहा था तभी आरोपी कंवरा पिता दल्ला, मुकेश पिता कंवरा, गेंदू पिता दल्ला, सुरेश पिता गेंदू आए व रात में हुए झगडे की बात को लेकर मारपीट शुरु कर दी। खेमराज को कंवरा ने जान से मारने की नियत से कंवरा ने फरसा खेमराज की गर्दन में मारा खेमराज गिर गया तभी गेंदु ने खेमराज को कुल्हाड़ी पेट पर मार दी व दूसरी कुल्हाडी सिर में मारी एवं मुकेश व सुरेश लठ से मारपीट की। वरजुबाई बचाने आई तो मुकेश ने धक्का मार दिया जिससे वरजु बाई को कोनी व छाती में चोंट आई। खेमराज मौके पर ही मर गया।


घसीटते हुए ले गए व आग लगा दी
अभिभाषक पुरोहित के अनुसार आरोपी मुकेश अपने घर से घासलेट की केन लाया और खेमराज पर डालकर आग लगा दी। परिवार वालों ने पानी डालकर आग बुझाई चारो आरोपीगण खेमराज की लाश को घसीटते हुए श्मशान घाट ले गए और बीच-बचाव करने आए परिवार वालो का जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने खेमराज की लाश की मौत की बात को छुपाने की नियत से श्मशान घाट में ले जाकर लकड़ी और घासलेट डालकर आग लगा दी। इसी बीच गांव के चौकीदार व गोपाल ने फोन करके पुलिस को बुलाया चारो आरोपीगण भाग गए पुलिस ने गांव वालो की मदद से चिता का आग बुझाई और चिता में से लाश निकाली।


एक की हो चुकी मौत
सूचना पर राजोद पुलिस टीम ने हत्या सहित साक्ष्य छुपाने को लेकर विभिन्न धाराओं में आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया, प्रकरण की विवेचना पूर्ण कर पुलिस ने अभियोग पत्र कोर्ट के समक्ष पेश किया। हालांकि कोर्ट में सुनवाई के बीच आरोपी कंवरा की मौत हो गई हैं, शेष आरोपी जेल में ही बंद है। प्रकरण में अभियोजन की ओर से 13 गवाहों के परीक्षण न्यायालय में करवाया गया। मौके की चक्षुदर्षी साक्ष्य एवं मेडिकल साक्ष्य, पीएम रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें