: लाबरिया सरपंच प्रतिनिधि को सड़क पर रूककर बाथरूम करना पड़ा महंगा,अज्ञात चोरो ने फिल्मी अंदाज मे चुराई मोटरसाइकिल
Admin
Fri, Sep 1, 2023
सरदारपुर। सोशल मीडिया फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आप लोगों ने बाइक चोरी की कई रिल देखी होगी । कोई व्यक्ति बाथरूम करने बाइक से उतरा और इतनी देर मे उसकी बाइक गायब हो जाती है। लेकिन अब ऐसी की कुछ घटना हकीकत मे भी घटने लग चुकी हैै। ऐसा ही कुछ हुआ लाबरिया के सरपंच प्रतिनिधि रमेश ओसारी के साथ। शुक्रवार को दोपहर मे करीब 12 बजे के लगभग पसावदा के निकट आईटीआई कॉलेज के समीप बाथरूम करने के लिये रूके लाबरिया सरपंच प्रतिनिधि रमेश औैसारी के साथ उनकी मोटरसाइकिल छीनकर दो बाइक सवार रफूचक्कर हो गये।
सरपंच प्रतिनिधि रमेश ओसारी ने बताया की वे पंचायत के कार्य से सरदारपुर जा रहे थे। वै बाइक पर अकेले ही थे। तभी पसावदा के निकट आईटीआई कॉलेज के निकट बाथरूम करने के लिये रूके तभी बाइक पर सवार होकर आये दो लोग जिनके चेहरे ढके हुए थे वे मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गये।
श्री औसारी ने बताया की वै कुछ समझ पाते इसके पहले ही वे लोग तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल लेकर भाग गये । जैसे तैसे कर वे सरदारपुर पहुंचे और अपने साथ हुई घटना को लेकर सरदारपुर थाने पर पुलिस को आवेदन सौपा।
विज्ञापन
विज्ञापन