: लोकसभा चुनाव एवं भगोरिया पर्व के पुर्व में शराब संग्रहण की संभावना को देखते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ी अवैध शराब 790 पेटी बीयर और ट्रक के साथ एक आरोपी को किया गिरफतार
Admin
Wed, Feb 14, 2024

सरदारपुर। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. इंद्रजीत बाकलवार और एसडीओपी आशुतोष पटेल के मार्ग दर्शन मेआगामी लोकसभा चुनाव एवं भगोरिया पर्व में शराब संग्रहण को देखते हुवे नशा मुक्ति अभियान में लगातार अलग- अलग स्थानो पर आकस्मिक चेकिगं करवाई जा रही है एवं आदिवासी समाज का प्रसिद्ध भगोरिया पर्व पर भोले भाले आदिवासी समाज के लोगो को अवैध शराब ब्लैकरो द्वारा अवैध शराब की खपत की जाने की पूर्ण संभावना को देखते हुवे पुलिस अधीक्षक धार द्वारा रिगंनोद एवं राजगढ पुलिस को संयुक्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था जो चौकी रिगंनोद थाना सरदारपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सरदारपुर प्रदीप कुमार खन्ना एवं थाना प्रभारी राजगढ संजय रावत एवं जे सी निनामा चोकी प्रभारी रिगंनोद के नेतृत्व में पुलिस थाना सरदारपुर एवं राजगढ की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबीर सूचना अनुसार राजगढ-कुक्षी रोड़, टोल टेक्स के आगे रिगंनोद में ट्रक क्र सीजी 04 एन वी 2845 को रोककर तलाश लेते ट्रक के अन्दर से 790 पेटी माउण्ट 6000 कम्पनी की बियर कुल 9480 बल्क लीटर मय टाटा ट्रक क्र सीजी 04 एन वी 2845 कुल जप्त मश्रुका किमती करीबन किमती करीबन 34,75,200 रूपए जप्त कर आरोपी चालक विरजन पिता मगन मुवेल जाति भीलाला, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम खण्डाला गमीर, थाना उदयगढ, जिला अलिराजपुर को गिरफ्तार किया गया। मौके से आरोपी खुमानसिंह पिता किशन जाति भीलाला, निवासी दरकली, जिला अलिराजपुर का रात्रि का समय होने से अंधेरे मे खेतो मे गेंहॅू की फसल का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से जप्तशुदा शराब को लाने ले जाने के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है तथा जप्तशुदा शराब एवं टाटा ट्रक की राजसात की कार्यवाही की जा रही है।
आरोपियों को पकड़ने में इनकी रही सराहनीय भूमिका:- उक्त आरोपीं को पकड़ने में निरीक्षक प्रदीप कुमार खन्ना, थाना प्रभारी सरदारपुर, निरीक्षक संजय रावत, थाना प्रभारी राजगढ, उनि जे सी निनामा, चैकी प्रभारी रिगंनोद, प्रआर 911 थानसिंह जमरा, प्रआर 810 बच्चुसिंह, आरक्षक 395 दिलीप बघेल, आरक्षक 397 योगेश, आरक्षक 702 गौरसिंह, आरक्षक 488 शिवजी, आरक्षक 372 विनोद, आरक्षक दिलीप डूडवे, थाना राजगढ, आरक्षक सत्यपाल जाट थाना राजगढ की सराहनीय भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन