ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: खिलेडी मे लाखो की लुट का कानवन पुलिस ने किया पर्दाफाश,सीसीटीव्ही फुटेज मे मिले स्कार्पियो वाहन से आरोपी तक पहुंची पुलिस


सरदारपुर तहसील के चार एवं एक राजस्थान का निकला बदमाश,दो को पकडा पुलिस ने तीन फरार
पूछताछ मे आरोपियो ने चार और चोरी की वारदातों मे शामिल होना स्वीकारा

बदनावर। तहसील क्षेत्र के गांव खिलेडी मे 11 मार्च को मिश्रीलाल नाई के मकान मे घुसकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले आरोपियों को पकडने मे कानवन पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन मे आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसडीओपी बदनावर के मार्गदर्शन मे टीआई रामसिंह सिंह राठौर के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज  एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों  पुलिस टीम पहुॅची। फुटेज के आधार पर एक स्कार्पियो वाहन को चिन्हित किया गया। पुलिस टीम जब उसके मालिक तक पहुंची और पूछताछ की तो घटना की कड़ी जुड़ती गई और मामले का खुलासा हो गया।
यह थी घटना- दिनांक 11.03.2023 को फरियादी मिश्रीलाल पिता चंपालाल जाति नाई उम्र 60 साल निवासी खिलेडी के घर में दिनांक 10 11.03.2023 की दरम्यानी रात में चार अज्ञात बदमाशों ने घर का सटल उचकाकर घर में घुसकर परिजनों को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर मारपीट की व डरा धमकाकर घर में रखे सोने चांदी के आभूषण व नगदी 4.50 लाख रुपये लूटकर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कानवन पर अपराध क्रमांक 138/2023 धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबध्द विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण में आरोपीगण 1. भुरु उर्फ रहमान पिता छोटे खान उम्र 42 साल निवासी सरदारपुर तथा आरोपी 2. सोहेल पिता अफजल खान निवासी सरदारपुर को पकड़ा गया व पूछताछ पर जुर्म स्वीकार किया तथा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर स्कारपिओ गाड़ी से ग्राम खिलेड़ी आकर फरियादी के घर के अन्दर लूट कर दसई, बरमंडल, लाबरिया, झकनावदा के रास्ते राजगढ भाग जाना स्वीकार किया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर पीआर प्राप्त किया गया है एवं अन्य फरार आरोपियों की धकपकड़ की कार्यवाही की जा जाकर उक्त आरोपियों से थाना क्षेत्र के अन्य अपराधों में भी पूछताछ की गई जिसमे आरोपियों द्वारा दिनांक 25.01.2023 को फरियादी नारायण पाटीदार के घर में घुसकर नगदी 50 हजार रुपये चुराकर ले जाना, दिनांक 28.02.2023 की रात में फरियादी सुरेश यादव के गोडाउन से सोयबानी चुराकर ले जाना, दिनांक 27.02.2023 की रात्रि में फरियादी जयप्रकाश कामदार के घर 40 हजार रुपये नगदी चुराकर ले जाना तथा 22.12.2022 को शासकीय कालेज खंडीगारा से लोहे के सरिये चुराकर ले जाना बताया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मधुका बरमादगी की कार्यवाही की जा रही है।
आरोपीयो से  जप्त मश्रुका 2 सोने की अंगूठियां, 2 चांदी की पायजब, कुल नगदी 70 हजार रुपये, तथा घटना में प्रयुक्त एक सफेद स्कारपिओ गाडी क्रमांक एमपी 09 बीडी 2759 व धारदार लोहे के चाकू ।
गिरफ्तार आरोपीगण 1. भुरु उर्फ रहमान पिता छोटे खान उम्र 42 साल निवासी सरदारपुर 2. सोहेल पिता अफजल खान उम्र 21 साल निवासी सरदारपुर

फरार आरोपीगण 1. सलमान पिता अनवर खान उम्र 30 साल निवासी राजगड थाना राजगढ़ जिला धार 2. राजेश पिता पुजिया भील उम्र 35 साल के निवासी कुशलपुरा राजस्थान 3. विष्णु पिता सुखराम भील निवासी भास्कर नगर जोलाना तथा दो अन्य
उक्त कार्यवाही मे मुख्य भूमिका एसडीओपी  शेर सिंह भूरिया एवं थाना कानवन टीआई रामसिंह राठौर, उनि राजेश चौहान, उनि सोहन सिंह कायत, सुनि मोहन जाट, प्रधान आरक्षक 30 समेन्द्रसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक 178 कुलदीप यादव, आरक्षक 727 भगवती चौहान, आरक्षक 611 संजय शिवहरे, आरक्षक 83 बनेसिंह परमार, आरक्षक 1089 शाहरुख खान तथा क्राइम ब्रांच धार से आरक्षक प्रशांत चैहान व शुभम का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें