: मुख्यमंत्री के जनदर्शन मे नेताओं की जेब काटने वाले जेबकतरों को पुलिस ने एक सप्ताह मे धर दबोचा,बदमाशों के पास से हजारों की नगदी सहित अवैध हथियार किए जप्त,न्यायालय ने भेजा जेल
Admin
Wed, Jul 19, 2023
सरदारपुर। सरदारपुर विधानसभा मे 10 जुलाई को सीएम के जनदर्शन कार्यक्रम मे रोड शो के दौरान नेताओं की जेब काटने वाले जेबकतरों को पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर धरदबोचा। पुलिस ने कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है । हालांकि इनमे से एक आरोपी को पहले ही पुलिस ने जेल भेज दिया था।
जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के मार्ग दर्शन में एवं एसडीओपी सरदारपुर आशुतोष पटेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड शो कार्यक्रम के दौरान लोगो के जेब काटने वाले शातिर जेब कतरों को अवैध हथियार के साथ मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी संजय उर्फ मोटा पिता हाकिम जाटव उम्र 20 साल निवासी सिंगल बस्ती मुरैना को माही तट शंकर मंदिर के सामने से गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से अवैध एक देशी पिस्टल मय जिन्दा कारतुस व आरोपी राजा पिता सुरेश जाटव उम्र 29 साल निवासी उत्तमपुरा रेल्वे स्टेशन के सामने मुरैना को माही नदी पुल सरदारपुर से गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से अवैध एक देसी पिस्टल मय जिन्दा कारतुस की जब्त की गई।
एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री के रोड शो कार्यक्रम के दौरान लोगो की जेब काटना बताया गया। आरोपी संजय उर्फ मोटा जाटव के कब्जे 39 हजार रूपये व 4 बटवे जप्त किये गए एवं आरोपी राजा जाटव से 32 हजार रुपये व 03 बटवे जप्त किये गये है तथा पुर्व में आरोपी रविंद्र पिता नरेन्द्र खरे वाल्मीकि जाति हरिजन उम्र 26 साल निवासी माधीपुरा गली नंबर 2 मुरैना म.प्र. को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है, जो उपजेल सरदारपुर में बंद है। जिसके कब्जे से 3 हजार रुपये पूर्व में जप्त किये गये थे।
सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने बताया की दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुरैना के कोतवाली थाना में विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज है। आरोपियों से कुल मश्रुका 1 लाख 04 हजार रूपये का जप्त किया गया है।
आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक प्रदीप कुमार खन्ना थाना सरदारपुर, निरीक्षक कमलसिंह पंवार थाना राजगढ़, उप निरीक्षक जगदीश चोहान व भुपेन्द्रसिंह परिवार, सहायक उप निरीक्षक मनोज परमार, व दयाराम भुरिया, महिला प्रधान आरक्षक पुजा पंवार, आरक्षक रमेश नायक, आरक्षक प्रताप, आरक्षक शैतान भुरिया, आरक्षक आशीष, आरक्षक योगेष निगवाल थाना सरदारपुर तथा आरक्षक सत्यपाल जाट, आरक्षक लखन जाट राजगढ व रवि पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन