ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: आचार संहिता में फिर पकडी लाखों की अवैध शराब,राजोद पुलिस की कॉम्बिंग गस्त के दौरान बड़ी कार्यवाही, ढाई लाख से अधिक की शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Admin

Sun, Apr 7, 2024

सरदारपुर। ग्राम बरमंडल में अवैध शराब संग्रहणकर्ता के घर दबिश देकर कुल राजोद थाना पुलिस द्वारा ढाई लाख रुपये से अधिक की शराब जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


दरअसल आगामी लोकसभा चुनाव के तहत धार एसपी मनोजकुमार सिंह एवं एएसपी डाॅ इंद्रजीत बाकलवार के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी के तहत सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल के मार्ग दर्शन में दिनांक 7 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरमंडल में पडुनी रोड के पास रोशन पिता भगवती जायसवाल के निर्माणाधीन मकान के अंदर अवैध रूप से देशी व अंग्रेजी शराब की पेटियाँ बैचने के उद्देश्य से संग्रहित कर छिपाकर रखी थी। जिसे जप्त किया गया है।

राजोद थाना प्रभारी हिरूसिंह रावत ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा मौके से देशी एवं अंग्रेजी शराब की कुल 57 पेटियाँ कीमत करीब 2 लाख 65 हजार 500 रूपये की जप्त कर आरोपी रोशन जायसवाल पिता भगवती जायसवाल उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर उसे विरूद्ध धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी से जप्त शराब के लाने ले जाने के संबंध में पूछताछ जारी है।

कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक पीएस डामोर, आरक्षक मोहित सेन, रोहित नागर, मेहन्द्रसिंह बसुनिया, सैनिक राजेश बगड़ावत को योगदान रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें