ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: 7 घंटे 550 पुलिसकर्मियों ने ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों में की कॉम्बिंग गश्त स्थाई और गिरफ्तार वारंटीयो को किया गिरफ्तार

Admin

Mon, Apr 15, 2024


सरदारपुर। जिले में कल रात्रि के समय पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की है। ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों में पुलिसकर्मियों ने संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम को लेकर गश्त के माध्यम से कार्यवाही की गई है। साथ ही अपराधो में सजायाब आरोपियों को गश्त के दौरान चेक किया गया है। पुलिस इस दौरान हर बदमाश के घरों तक पहुंची व अपराधों से दूर रहने की हिदायत भी दी। एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में 8 राजपत्रित अधिकारी सहित 550 पुलिसकर्मियों द्वारा गश्त की गई। कॉम्बिंग गश्त कर 115 स्थाई व गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
दरअसल लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में गश्त की गई थी। एएसपी डॉ इंद्रजीत बाकलवार के अनुसार आठ राजपत्रित अधिकारियों व 550 पुलिस बल के साथ रात्रि में 10 बजे से प्रात: 5 बजे तक अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में सजायाब आरोपियों को गश्त के दौरान चेक किया गया। कुल 23 थाना क्षेत्रांतर्गत कुल 78 स्थाई व 37 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 219 गुंडा व 104 हिस्ट्रीशीटर बदमाश को चेक कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। थाना सरदारपुर पुलिस द्वारा वर्ष 2010 से फरार स्थाई वारंटी सुभाष पिता कालू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विगत 24 घंटे में आबकारी एक्ट के 35 प्रकरणो में कुल 38 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2883-44 बल्क लीटर अवैध देशी व अंग्रेजी शराब कुल कीमत 7 लाख 54 हजार रुपये की जप्त करने में सफलता हासिल की है। वही आर्म्स एक्ट के 10 प्रकरणो में 10 आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध फायर आर्म्स, 3 जिंदा कारतूस, 7 धारदार चाकू जब्त किए गए है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं लोकसभा चुनाव-2024 को शांतिपूर्ण निष्पादन हेतु धार पुलिस की उक्त कार्यवाही आगामी दिनो में भी सतत जारी रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें