ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: अवैध धंधो पर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही,रात्रि मे अवैध गैस रिफिलिग के कारोबार को पकडा तो शाम को राजगढ मे जुए की फड पर दी दबिश,9 मोटर साइकल,5 मोबाइल के साथ 1 लाख 39 हजार 600 की नगदी जब्त,6 आरोपी फरार

सरदारपुर । सरदारपुर तहसील मे एसडीओपी आशुतोष पटैल के नेतृत्व मे अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। बुधवार रात्रि मे जहा फोरलेन पर गैस रिफिलिंग के अवैध धंधे पर शिंकजा कसते हुये 5 आरोपीयो के साथ टैंकर पकडा वही शाम को व्यापारी नगरी राजगढ मे भी जुए की फड पर पुलिस ने दबिश दैकर बडी कार्यवाही को अंजाम दिया।
ज्ञात रहे पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉ.इन्द्रजीत बाकलवार द्वारा जुए सट्टे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने संबंधी दिशा निर्देश दिये गए थे । जिसमे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर आशुतोष पटेल के नेतृत्व मे थाना प्रभारी राजगढ़ संजय रावत द्वारा दो टीमो का गठन किया गया जिनके द्वारा मुखबीर सुचना पर ग्राम धुलेट मे हाईवे के किनारे खेत पर से ताश पत्ते से रूपये पैसे की हार जीत कर जुआ खेल रहे जगदिश पिता बद्रीलाल राठोर जाति तेली उम्र 42 वर्ष नि महात्मा गांधी मार्ग राजगढ़, प्रदिप पिता इंदरमल जैन उम्र 66 वर्ष नि टाकीज के सामने राजगढ़, सुनिल पिता पारसमल जैन उम्र 50 वर्ष नि महात्मा गांधी मार्ग राजगढ़, लखन पिता राजेश साकोनिया जाति धोबी उम्र 29 वर्ष नि महात्मा गांधी मार्ग राजगढ़, हनी पिता अमृतलाल साकोनिया जाति धोबी उम्र 24 वर्ष नि लाल दरवाजा चौक राजगढ़ को घेराबंदी कर पकड़ गया तथा मोके से प्रकाश उर्फ सिपी पिता समरथमल जैन नि गांधी मार्ग राजगढ़, दिलीप पिता रमेशचन्द्र राठोड़ नि आजाद मार्ग राजगढ़ व उमेश पिता मोहगलाल राठोड़ जाति तेली नि राजेन्द्र कालोनी राजगढ़, पंकज नि धुलेट, दारासिंह पिता शंकरलाल नि भानगढ़ रोड़ राजगढ़ व पंकज जैन नि राजगढ़ फरार हो गए । उक्त कार्यवाही मे आरोपीयो के कब्जे व फड़ पर से दो अलग अलग प्रकरण मे कुल 1,39,600/- रूपये नगदी, ताश की गड्डीया, 09 दो पहिया वाहन तथा 05 मोबाईल फोन जप्त किये गए तथा आऱोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध किया गया ।
सम्पुर्ण कार्यवाही मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर आशुतोष पटेल के नेत्रत्व मे थाना प्रभारी राजगढ़ संजय रावत, उप निरी पृथ्वीराज सिंह तोमर, प्र आर विपिन कटारा, आर लाखन, आर सुनिल, आर अमित व सै देवेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें