ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: राजगढ मे चैन स्नेचिंग की वारदातों का मास्टरमाइंड निकला बाल अपचारी,होटल का सामान खरीदने आते थे राजगढ,अकेली महिला दिखती तो वारदात को दे देते थे अंजाम,पुलिस पकड न पाये इसलिये मोबाइल घर पर रख कर आते थे,बाल अपचारी सहित 3 आरोपी एंव लुट का माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार

राजगढ़। मेहनत कर परिवार का पालन पोषण करने वाले युवाओ के जब खर्चे बढे तो खर्चो की पुर्ति के लिये गलत राह पर निकल पडे। दुकान के लिये सामान खरीदने के दौरान घर जाते समय चेन स्नेचिंग जैसी वारदातो को अंजाम देने लग गये। ये हकीकत है राजगढ मे पिछले एक सप्ताह मे दो चैन स्नेचिंग की वारदतो को अंजाम देने वाले आरोपियों की। वारदातो को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड नाबालिक निकला जो अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था। यही नही आरोपी इतने शातिर थे की जब सामान खरीदने राजगढ आते तो अपने मोबाइल घर पर ही रखकर आते थे। ताकी पुलिस उन तक पहुॅच नही सके। लेकीन पुलिस ने काफी मेहनत की। आरोपीयो तक पहुॅचने के लिये पुलिस ने करीब 25 सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले तथा साइबर सेल की मदद से आरोपीयो तक पहॅुची। यही नही आरोपीयो ने वारदात के दौरान इस्तेमाल की दोनो बाइक चोरी की थी  जिसमे से एक बाईक तो राजगढ थाना क्षैत्र से ही चुराई थी।


सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल ने राजगढ़ थाने पर शनिवार को प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। घटना को अंजाम देने वाले एक बाल अपचारी सहित 3 आरोपी व लूट का सोना खरीदने वाले एक युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को पैदल मौका तस्दीक हेतु घटनास्थल पर भी ले गई।

दरअसल राजगढ़ में 23 जून एवं 29 जून को पैदल जा रही महिलाओं के गले से सोने की चैन छीनकर अज्ञात बदमाश ले गए थे। घटना को गंभीरता से लेते हुए धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने 2 जुलाई को घटना स्थानों का निरीक्षण कर चीता मोबाइलो को तैनात कर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई गई। साथ ही चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह की गिरफ्तारी हेतु सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल, राजगढ़ थाना प्रभारी संजय रावत, टांडा थाना प्रभारी गुलाब सिंह भयडिया एवं साइबर शाखा प्रभारी भेरू सिंह देवड़ा को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उचित कार्यवाही हेतु लगाया गया।

25 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस-
एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की पुलिस अधीक्षक से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में थाना राजगढ़ एवं साइबर शाखा की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चिता मोबाईलो व थाना मोबाईलो द्वारा लगातार भ्रमण कर संदिग्धों की तलाश की तथा दोनों वारदातों के घटना स्थल व आसपास के गली मोहल्लों व प्रमुख मार्गों के करीब 25 सीसीटीवी कैमरों के विडियो फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं आसूचना संकलन की मदद से आरोपी महेश पिता नूरसिंह उम्र 21 साल तथा अनिल पिता भेरूसिंग उम्र 18 साल दोनो निवासी सिंगाड़िया फलिया ग्राम घोर थाना टांडा एवं एक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी महेश व बाल अपचारी द्वारा दिनांक 23 जून को राजगढ़ में पुराना बस स्टैंड के पास पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला से चेन झपटने की बात को कबूल किया। साथ ही तीनो द्वारा दिनांक 29 जून को राजगढ़ में माताजी मंदिर के पास पैदल जा रही महिला से चेन झपटने की बात को भी कबूल किया। एसडीओपी पटेल ने बताया की आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए घटना को अंजाम देते थे। घटना का खुलासा करने पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

चोरी का माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार -
थाना प्रभारी संजय रावत ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर से उनके घर से दोनों प्रकरणों में लूटी गई सोने की चेन को बरामद की। माताजी मंदिर के पास लूटी गई चेन दो टुकडो में टूट गई थी, एक टुकडे को आरोपी महेश के द्वारा सुनार पीयूष पिता राकेश राठौर उम्र 22 साल निवासी बिल्दा थाना गंधवानी हाल मुकाम बोरी रोड़ टांडा को बेचना बताया गया। पुलिस टीम द्वारा चोरी का माल खरीदने के आरोप में पीयूष को भी गिरफ्तार कर। लूट की 2 नग सोने की चेन व घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल कुल मशरूका कीमत 3 लाख 40 हजार रुपये का बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्रकरण में आरोपियों के द्वारा घटना में उपयोग की जा रही होंडा शाइन बाइक राजगढ़ एवं अपाचे बाइक इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र से चोरी करना पाया गया है। थाना प्रभारी रावत ने बताया की घटना का मास्टर माइंट बाल अपचारी है, जो राजगढ़ क्षेत्र में घुमकर रेकी करने के बाद अपने साथियां के साथ घटना को अंजाम देता था।

आरोपियों को गिरफ्तार करने में उपनिरिक्षक कीर्तन सिंह नायक व अशोक शर्मा, सहायक उपनिरिक्षक सुनील राजपूत, प्रधान आरक्षक प्रेमपाल सिंह, विपिन कटारा, प्रकाश वसुनिया, नंदराम, बदिया, आरक्षक अमित, सुनील, दिलीप, राकेश, गोपाल, कमलेश, बंशीलाल, वीरेन, सैनिक रतन व थाना प्रभारी टांडा उप निरीक्षक गुलाब सिंह भयडिया मय टीम के व सायबर शाखा प्रभारी भेरू सिंह देवड़ा, सहायक उपनिरिक्षक रामसिंह गौर, प्रधान आरक्षक विजय सिंह भाटी, राजेश सिंह चैहान, सर्वेश सिंह सोलंकी, आरक्षक अनिल सिंह बिसी, अंकित सिंह रघुवंशी, प्रशांत सिंह चैहान, शुभम शर्मा, रोहित नरगावे, की भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें