: रकबे मे हेरफेर कर आदिवासी की भूमि हड़पने के मामले मे एसडीएम के आदेश पर उमरेला के तत्कालीन पटवारी एंव एक अन्य पर 420 का प्रकरण दर्ज
Admin
Sun, Mar 26, 2023
एसडीएम ने सुनवाई कर एक दशक बाद आदिवासी को दिलाया था न्याय
सरदारपुर। सरदारपुर तहसील के गांव उमरेला मे आदिवासी गिरधारी पिता नाथा जाति भील की भूमि सब रजिस्ट्रार हल्का पटवारी कालू सिंह खराड़ी एवं विपक्षी महेश पिता भंवरलाल जाति सोनी की आपसी सांठगांठ के द्वारा रकबे मे हेरफेर की भुमि हडप ली थी। एसडीएम राहुल चौहान ने उक्त मामले मे जांच करवाकर 3 मार्च को उक्त मामले मे तीनो दोषियो पर प्रकरण दर्ज करवाने के लिये राजस्व वृत बरमंडल के नायब तहसीलदार को एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिये थे। आखिर कर इस मामले मे राजस्व विभाग के हल्का पटवारी ने राजोद थाने पर प्रकरण दर्ज करवाया । पुलिस ने हल्का पटवारी के आवेदन पर तत्कालीन पटवारी एवं महेश पिता भंवरलाल सोनी के विरूद्ध भादवि की धारा 420,467,468,471 व 120 बी मे प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना मे लिया है। वही सब रजिस्ट्रार पर अभी प्रकरण दर्ज नहीं किया गया उसकी भूमिका की जांच कर विवेचना की जा रही है।
पुलिस मे दर्ज प्रकरण के अनुसार फरियादी रविराज पिता रामेश्वर पाटीदार उम्र 26 साल नि. बखतगढ़ हाल प.ह.न. 4 तहसील सरदारपुर ने राजोद थाने पर उपस्थित होकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरदारपुर के आदेश व नायब तहसीलदार टप्पा कार्यालय लाबरिया के आदेश के पालन में एफआईआर दर्ज करने हेतु आवेदन दिया। पटवारी हल्का न. 4 ग्राम उमरेला स्थित सर्वे न. 10 व 11 वर्ष 2011 में खातेदार राजमल पिता रखबचंद जाति जैन नि बदनावर के नाम पर राजस्व रिकार्ड में दर्ज थी। राजमल पिता रखबचंद जैन ने सर्वे न. 10 का पैकी रकबा 1.045 हेक्टर व पैकी रकबा 0.366 हेक्टर अमृतलाल पिता भेरूलाल जाति जैन नि. मुंगेला थाना बदनावर जिला धार को विक्रय किया था तथा सर्वे न. 10 का पैकी क्या 1,003 हेक्टर व सर्वे नं. 11 रकबा 2.268 हेक्टर गिरधारी पिता नाथा जाति भील (आदिवासी) नि. उमरेला को विक्रय किया था। किन्तु महेश पिता भवरलाल सोनी नि. 4/1 छत्री बाग इदौर द्वारा सर्वे न. 11 के पानी तरीके से बटाक करवाकर सर्वे न. 11 /1 ,11/2, 11/3 करवाकर सर्वे न. 11/2, 11/3 अपने नाम से पंजीकृत विक्रय पत्र प्रा1-।/1428 दिनांक 30.03.2015 में अपने नाम मिथ्यापूर्ण दस्तावेज तैयार करवाकर अपने नाम राजस्व रिकार्ड में दर्ज करवा ली। उक्त बटांक व फर्जी दस्तावेज के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरदारपुर के आदेश में उल्लेखित है कि उपरोक्त कृत्य महेश पिता भवरलाल सोनी ने तत्कालीन पटवारी से मिलकर गलत तरीके से मिथ्यापूर्ण फर्जी दस्तावेज को तैयार कर आदिवासी भूमि स्वामी गिरधारी पिता नाथा जाति भील नि. उमरेला की भूमि को रिकार्ड में हेराफेरी कर हड़प लिया। उक्त आदेश के पालन में आदिवासी की भूमि गैर आदिवासी के द्वारा हड़पने के संबंध में नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराई जाने की सूचना अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महोदय सरदारपुर के पालन में थाना प्रभारी पुलिस थाना राजोद को एफआईआर करने हेतु आवेदन मय प्रकरण की सत्यापित छायाप्रति के थाना प्रभारी की सेवा अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रस्तुत है। संलग्न पत्र की छायाप्रति लिपि प्रार्थी, दिनांक- 24.03.2023 रविराज पाटीदार मो. न. 8770704561 पटवारी हल्का न 4 ग्राम उमरेला, तह सरदारपुर जिला धार हस्ताक्षर अंग्रेजी में अपठनीय उपरोक्त मजमून से आरोपी महेश पिता भंवरलाल सोनी नि. 4/1 छत्रीबाग इंदौर व तत्कालीन पटवारी के विरुद्ध अपराध धारा, 420, 467, 468, 471, 120-बी भादवि का पाया जाने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन