ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: सरदारपुर-बदनावर मार्ग पर ग्राम लाबरिया के निकट कार और बाइक की टक्कर एक की मौत,5 घायल

सरदारपुर। सरदारपुर-बदनावर मार्ग पर ग्राम लाबरिया से एक किमी दुर सोमवार सुबह एक कार और बाईक की आमने सामने भिंडत हो गई जिसमे बाईक पर सवार महिला की मौके पर मौैत हो गई वही पुरूष गंभीर रूप से घायल हो गया। वही कार मे सवार दो लोगो को अधिक चोटे आई एंव दो को मामुली चोट आई।


जानकारी के अनुसार सरदारपुर बदनावर मार्ग पर लाबरिया टेर पर लाबरिया निवासी सुमन जैन अपनी पत्नि और बच्चो के साथ वैवाहिक आयोजन से वापस अपने गांव लाबरिया आ रहे थे । वही बाईक पर महेश पिता श्याम काग उम्र 28 साल निवासी कंजरोटा एंव उसकी बहन मंजुबाई पति शोभाराम जाति सिर्वी उम्र 40 वर्ष निवासी राजपुरा सरदापुर से बदनावर की और जा रहे थे तभी दोनो की आमने सामने भिंडत हो गई बाईक चकनाचुर हो गई वही कार पलटी खाकर रोड किनारे निचे उतर गई। बाइक सवार मंजु बाई की मौके पर ही मौत हो गई वही महेश को डायल 100 की मदद से सिवील अस्पताल सरदारपुर भेजा गया जहा पर उपचार के गंभीर अवस्था मे रैफर किया गया।


कार चालक सुमन जैन को भी गंभीर घायल होने पर बडोदा रैफर किया गया वही कार मे सवार उनकी पत्नि के हाथ एंव पैर मे चोट आने पर उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। वही उनके बालक एंव बालिका को कम चोट आने पर निकट के अस्पताल मे उपचार किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच मे लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें