: बिंदु बना हत्याकांड का आरोपी सलाखों के पीछे, विद्यालय प्रबंधन के आर्थिक सहायता के वादे से मुकरने के बाद मामला फिर सुर्खियों में, करणी सेना के पदाधिकारी पहुंचे विद्यालय प्रबंधन से की चर्चा नहीं निकला हल, सोशल मीडिया पर वायरल संदेशों से पालक भी चिंतित
Admin
Fri, Feb 2, 2024

बिड़वाल । शेरगढ़ के बिंदु बना हत्याकांड का पुलिस ने भले ही एक सप्ताह की कड़ी जांच के बाद खुलासा कर आरोपी को पकड़ लिया हो। लेकिन विद्यालय प्रबंधन के द्वारा आर्थिक सहायता के वादे से मुकरने के बाद एक बार फिर मामला सुर्खियों में आ गया है।

बोर्ड की परीक्षाएं भी नजदीक है साथ ही सोशल मीडिया पर बिंदु बना के परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए मैसेज और स्टेटस वायरल होने के बाद पालक भी चिंतित नजर आ रहे है। शुक्रवार को करणी सेना के पदाधिकारी ने स्कूल पहुंचकर स्कूल प्रबंधन से इस मामले में चर्चा की संभवत सोमवार को जिला मुख्यालय पर इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर से करणी सेना के पदाधिकारी मिलकर चर्चा कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम कोद निवासी बिंदूसिंह राठौड़ की 25 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद परिजनों के साथ स्थानिय लोगो ने 26 जनवरी को महु-निमच फोरलेन पर ग्राम अमोदिया के समिप चक्काजाम किया था। मौके पर पहुंचे अधिकारीयों के आश्वासन तथा जिस स्कूल में मृतक कार्यरत थे, उस स्कूल द्वारा त्वरीत आर्थिक सहायता की लिखित में घोषणा के बाद चक्काजाम खत्म किया था। लेकिन परिजनों द्वारा जब आर्थिक सहायत के बारे में स्कूल प्रबंधन से चर्चा की तो उन्हांने सहायता प्रदान करने में असमर्थता जाहिर की।
जिसके बाद शुक्रवार को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जिवनसिंह शेरपूर तथा करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान मृतक बिंदूसिंह के परिजनों के साथ विद्यालय पहुंचे तथा आर्थिक सहायता प्रदान करने को लेकर चर्चा की। जिस पर स्कूल प्रबंधन द्वारा सहायता देने से मना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी राशि नहीं दे सकते है। जिसके बाद मौके पर काफी बहस हुई। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि दबाव में आकर कोई कुछ भी लिख सकता है, लेकिन विद्यालय की स्थिती ऐसी नहीं है कि वह इतनी बड़ी राशि दे सकें। वहीं मृतक के स्कूल में कार्यरत होने पर पीएफ व बीमे की बात पर स्थानिय अधिकारीयों ने जांच करने बात कही।
सूत्रों ने बताया की ग्राम कोद के सर्व समाज के नाम से सोशल मिडीया पर बच्चां को स्कूल ना भेजने के आव्हान का मैसेज वायरल हो रहा है। ताकि मृतक बिंदूसिंह के परिजनों को स्कूल प्रबंधन अपने लिखित आश्वसान के अनुसार राशि प्रदान करें। बताया जा रहा है कि करणी सेना के दोनो पदाधिकारी सोमवार को धार में कलेक्टर से इस मामले में मुलाकात कर सकते है।
करणी सेना के पदाधिकारीयों एवं परिजनों के स्कूल पहुंचने के दौरान करीब पांच थानों का पुलिस बल सहीत तहसीलदार एवं अनेक अधिकारी सुरक्षा की दृष्टी से तैनात रहें। साथ ही पुलिस की निगरानी में स्कूल प्रबंधन द्वारा एक घंटे पूर्व ही बच्चो की छुट्टी कर स्कूल वाहनों को स्कूल परिसर से निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन