: डेहरी में आईपीएल के ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई,1 बुकी पकड़ाया दो फरार
Admin
Sun, May 21, 2023
धार। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह(भा.पु.से.) को लम्बे समय से जिलें में क्रिकेट मैचो के सट्टे के संचालन की सूचना प्राप्त हो रही थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्तमान में भारत वर्ष में चल रहे इंडियन प्रीमियर क्रिकेट टूनामेंट 2023 के टी-20 मैचों में सट्टा खाने वाले सटोरियों (बुकी) के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के मार्गदर्षन में समस्त सीएसपी/एसडीओपी , थाना प्रभारियों के साथ-साथ सायबर सेल धार प्रभारी निरीक्षक दिनेष शर्मा को आवष्यक दिषा निर्देष जारी कर उचित कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
इसी तारम्मय में सायबर सेल धार टीम ने वर्तमान में चल रहे टाटा आईपीएल श्रंखला-2023 के मैचो में खिलाडियों पर एवं टीम के हार-जीत पर सट्टे के व्यापार में लिप्त सक्रिय सटोरियों की जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिरतंत्र को सक्रिय किया, जिसमें कल दिनांक 20.05.2023 को सायबर सेल धार प्रभारी निरीक्षक दिनेष शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि धार जिलें के थाना बाग की चैकी डेहरी क्षेत्रांतर्गत पिंजार मोहल्ले के रहने वाले असलम पिता मोईनुद्दीन मुल्तानी व अरमान पिता मुन्ना मुसलमान, इन दिनो टाटा आईपीएल श्रंृखला-2023 के मैंचो पर आनलाईन सट्टा करने का व्यापार का संचालन कर रहे है। तथा आज भी वह शाम 07ः30 बजे से होने वाले लखनउ सुपर जायट्स व कोलकत्ता नाईट राइडर मैंच में टीमो की जीत हार व सेषन व विक्रेटो पर हार-जीत का आनलाईन सट्टा करने के लिए के असलम मुल्तानी के मकान बैठे है।
मुखबिर की सूचना विष्वसनीय होने से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ थाना प्रभारी बाग निरीक्षक रणजीत सिंह बघेल को सूचना से अवगत कराया। सायबर सेल धार टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुची। परंतु मकान में आईपीएल सट्टा संचालित कर रहे आरोपीगणो ने मुख्य द्वार चैनल गेट पर ताला लगा दिया था, जिसे टीम द्वारा हिकमत-अमली से तत्काल खुलवा कर दबिष दी। जब तक मुख्य आरोपी असलम पिता मोईनुद्दीन मुल्तानी व अरमान पिता मुन्ना मुल्तानी जाति मुसलमान निवासीगण पिंजार मोहल्ला डेहरी थाना बाग जिला धार ने पास के सटे मकानो की छतो के रास्ते 03 मकान कूदकर अपने भाई कलीम पिता मोईनुद्दीन के घर से निकलकर भागने में सफल हुए। टीम द्वारा घेराबंदी कर 01 आरोपी को पकड़ा, जिसका नाम पता इस प्रकार है-
- अजीज पिता सफी मोहम्मद शेख जाति मुसलमान उम्र 50 साल निवासी षिव मार्ग जोबट जिला अलीराजपुर हाल मुकाम पिंजार मोहल्ला डेहरी थाना बाग जिला धार बताया पकड़े गए आरोपी अजीज से टीम द्वारा पूछताॅछ करने पर स्वयं को असलम के मकान में ही किराये से रहकर असलम के द्वारा आईपीएल एवं मटके का सट्टा का कारोबार में सहयोग करने की जानकारी दी। टीम द्वारा आरोपी अजीज के कब्जे से क्रिकेट मैंच के सट्टा उपकरण में 01 लैपटाप, 11 मोबाईल फोन, 01 वाईफाई डोंगल डिवाइस, 01 इलेक्ट्रानिक कनेक्टर, 5,500/- रू. नगद, सट्टा अंक लिखी हुई पर्चीया व अन्य इंटरनेट के इलेक्ट्रानिक उपकरण कुल कीमत 1,20,000/- रू. जप्त किये गए एवं लेपटाप एवं जप्त मोबाइलो में क्रिकेट आईपीएल सट्टा एवं मटका सट्टे के लेन-देन हेतु बने साफ्टवेयर में लाखो का हिसाब किताब पाया गया। उल्लेखनीय है कि असलम व अरमान के द्वारा मटका सट्टे का भी बडे पैमाने पर कारोबार कर रहे है, जो जप्त दस्तावेजो से स्पष्ट होता है। थाना बाग पुलिस ने आरोपी अजीज व उसके फरार साथी असलम मुल्तानी व अरमान मुल्तानी के विरू़द्ध थाना बाग में अपराध क्रमांक 233/23 धारा 3/4 पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट,1976 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी अजीज को गिरफ्तार करने में सायबर से धार प्रभारी निरीक्षक दिनेष शर्मा, सउनि रामसिंह गौर, प्रआर. गुलसिंह, प्रआर. राजेष, आर. बलराम, आर. सर्वेष, आर. प्रषांत, आर. राहुल, आर. संग्राम, थाना गंधवानी से आर. आषाराम, सैनिक मोहन एवं थाना प्रभारी बाग निरीक्षक रणजीत सिंह बघेल, सउनि निलेष मालवीय व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी से जप्त मोबाईल की जांच सायबर सेल टीम द्वारा कर जा रही है, जिससे और भी कई सटोरियों के नाम मिलने की पूर्ण संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन