ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: अवैध शराब के विरुद्ध राजोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पिकअप वाहन से 2 लाख 39 हजार की शराब की जप्त

राजोद। राजोद पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए लाबरिया माही डेम रोड पर पीक अप वाहन की घेराबंदी कर 58 पेटी अवैध शराब जप्त की है।

धार एसपी मनोजकुमार सिंह के द्वारा अवैध शराब की धरपकड़ एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु टीम बनाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। एसपी के निर्देश पर एवं एएसपी डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार व एसडीओपी आशुतोष पटेल के मार्ग दर्शन में राजोद पुलिस ने कार्रवाई की है। राजोद थाना प्रभारी हिरूसिह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि
मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक सफेद रंग की पीक अप वाहन में अवैध रूप से शराब भरकर झाबुआ तरफ से माही डेम के रास्ते से आ रही है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम पहुंची तो एक त्रिपाल से ढकी हुई पीक अप वाहन क्रमांक MP 11G 5101 का चालक पुलिस को देखकर अपना वाहन छोड़कर जंगल तरफ भाग गया। पीक अप वाहन की त्रिपाल हटाकर देखने पर वाहन में देशी प्लेन शराब की 34 पेटी तथा देशी मसाला की 24 पेटी कुल 58 पेटी अवैध शराब कीमत करीब 2 लाख 39 हजार रुपये की तथा पिकअप वाहन को जप्त किया गया। वही वाहन चालक के विरूद्ध धारा 34(2), 46 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई है, शिघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर शराब के लाने ले जाने के संबंध में पूछताछ की जायेगी।

कार्यवाही में उप निरीक्षक आकाश सिंह, सहायक उप निरीक्षक पीएस डामोर, आरक्षक मोहित सेन, रोहित नागर तथा महेन्द्रसिंह वसुनिया का योगदान रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें