: खरेली घाट मे माही धारा फ्युल्स पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने के पहले पुलिस के हत्थे चढे टांडा के 5 शातिर बदमाश,दो चोरी की बाईक के साथ हथियार भी किये जप्त
Admin
Mon, Sep 4, 2023
अमझेरा। इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर खरेली घाट पर रविवार की रात्रि मे डकैती डालने की योजना बनाते टांडा के शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ गये।
दरअसल प्रतिमाह होने वाली मासिक समीक्षा बैठक में एसपी मनोज कुमार सिंह व एडिशनल एसपी डा. इंद्रजीत बाकलवार ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने व थानों पर दर्ज घटनाओं में फरार बदमाशों को अरेस्ट करने के लिए निर्देश जारी किए थे।
एसडीओपी आशुतोष पटेल ने जानकारी देते हुये बताया की खरेली घाट मे स्थित माही धारा फ्युल्स पेट्रोल पम्प पर डकैती करने आये बदमाशो कि सुचना मिलने पर थाना अमझेरा की टीम खरेली घाट पर पहुॅची जहर पर सोयाबीन के खेत छुप कर देखा तो रोड किनारे दो मोटर साईकल खड़ी दिखी व पेट्रोल पम्प कि कुछ दूरी पर सोयाबीन के खेत मे 05 व्यक्ति टार्च की रोशनी मे दिख रहे थे उन व्यक्तियों कि बाते ध्यान से सुनने पर वह 05 व्यक्ति पेट्रोल पम्प को लुटने कि योजना बना रहे थे। थाने कि टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त 05 व्यकियो को पकड़ा जिसमे दो व्यक्तियो के पास फालिये एक के पास सब्बल व डण्डे थे उक्त 05 व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ करने पर खरेली घाट मे माही धारा फ्युल्स पेट्रोल पम्प को लुटने के उद्देश्य से आना बताया। उक्त 05 व्यक्तियो को से पूछताछ करने पर अपना नाम महेश मोहब्बत सचिन हारु व जितेन्द्र बताया जो ग्राम खनी अंबा थाना टाण्डा क्षेत्र के रहने वाले है। उक्त 05 पाँचो व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया है
पंप पर डालनी थी डकैती
थाना प्रभारी संजय सिंह बैस ने बताया कि अमझेरा के खरेली घाट पर माही धारा पेट्रोल पंप पर बदमाश डकैती डालने की योजना बना रहे थे, इस बात की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बदमाश सोयाबीन के खेत में बैठकर रात के अंधेरे में योजना बना रहे थे। जिसके बाद पुलिस की दो टीमों ने दबिश देकर महेश पिता मुन्ना, मोहब्बत पिता मोहन, सचिन पिता मोहब्बत, हारु पिता बदन, जितेंद्र पिता रगन को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से चोरी की दो बाइक जब्त की हैं, जो बदमाशों ने इंदौर क्षेत्र से चुराई थी। पुलिस ने बदमाशों के पास से लोहे का फालिया, सब्बल भी मिला है।
05 व्यक्तियो के विरुद्ध थाना अमझेरा पर अपराध क्रमांक 515/04.09.2023 धारा 399/ 402 भादवि 25 (2) आर्म्स एक्ट का दर्ज किया गया है अपराध कि विवेचना कि जा रही है ।
बदमाशों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही निरीक्षक संजयसिंह बेस उनि जयपाल बिल्लौरे, सउनि मुकेश अलन्से, मनीष मिश्रा आरक्षक रामगोपाल,आरक्षक जयेन्द्र जादौन,आरक्षक राहुल चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन