ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: अमझेरा पुलिस ने मकान में से पकड़ी ढाई लाख की अवैध शराब, मौके से पकड़ा एक बाल अपचारी, एक आरोपी फरार

अमझेरा। अमझेरा थाने के घटोदा गांव में शुक्रवार रात निर्माणाधीन मकान के अंदर से पुलिस टीम ने ढाई लाख रुपए कीमत की अवैध शराब जब्त की है। आरोपी क्षेत्र में सस्ते दामों पर शराब बेचने का काम करता है। पड़ोसी क्षेत्र से शराब गांव पहुंची थी। इसी बीच सूचना के बाद अमझेरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची व सुभाष पिता गजानंद्र के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान घर के एक कमरे में शराब की पेटियां रखी हुई थी।

एसडीओपी आशुतोष पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके पर एक बाल अपचारी भी मिला, जिसे शराब के साथ पुलिस टीम थाने पर लेकर आई है। मामले में पुलिस ने मकान मालिक सुभाष सहित नाबालिग के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

अमझेरा थाना अंतर्गत ग्राम घटोदा में स्थित एक घर में अवैध शराब भंडारण को लेकर सूचना पुलिस को मिली थी। एसपी मनोज कुमारसिंह के निर्देशन में दसई चौकी पुलिस व अमझेरा थाना टीम संयुक्त रूप से मौके पर पहुंची।


थाना प्रभारी रविंद्र कुमार बारिया के अनुसार मुखबिर द्वारा बताए गए घर की विधिवत तलाशी ली गई घर के अन्दर अपचारी बालक मिला। जिसको साथ लेकर तलाशी लेने पर अवैध शराब कि पेटियां रखी थी।

पुलिस ने 18 पेटी बोल्ट सुपर स्ट्रॉन्ग बीयर, 17 पेटी देशी मदिरा प्लेन, 10 पेटी देशी मदिरा मसाला, 6 पेटी गोवा व्हिस्की 8 पेटी लन्दन प्राइड व्हिस्की कुल 59 पेटियां अवैध शराब जिसकी कुल कीमत 2 लाख 65 हजार रुपए है।

कार्रवाई के दौरान सुभाष फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। ताकि आरोपी के माध्यम से अवैध शराब उपलब्ध करवाने वाले लोगों को भी प्रकरण में शामिल किया जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें