ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: अवैध शराब जप्ती को लेकर अमझेरा पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता,कार  से एक लाख  रू की 28 पेटी अवैध शराब पकडी,घेराबंदी के दौरान चालक कार छोड़कर हुआ फरार


  अमझेरा। अवैध शराब जप्ती को लेकर अमझेरा पुलिस को एक बार फिर बडी सफलता मिली। मंगलवार को मांगोद फाटे पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक कार से लाखों रू मूल्य की अवैध शराब पकडी।               पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एंव वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु लगातार निर्देशित किया गया है एसडीओपी आशुतोष पटेल ने जानकारी देते हुये बताया की  मंगलवार को दिन मे करीब 11.30 बजे थाना अमझेरा पुलिस को मुखबीर द्वारा एक सफेद कार मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा मांगोद फाटे से अमझेरा की तरफ अवैध शराब परिवहन कर आने कि सूचना मिली । मुखबिर कि सूचना पर से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल, थाना अमझेरा की टीम राजपुरा पहुँची जहाँ मुखबिर द्वारा बतायी गयी सफेद कार वाहन क्रमांक एमपी-09 सीटी-7752 दिखी वहाँ पर टीम द्वारा रोड को घेराबंदी किया तो वाहन चालक सुल्तानपुर रोड तरफ भागा जिसका पीछा करते गणियारा फाटा पर उक्त वाहन को मोडते समय मील के पत्थर से टकरा गयी व अवैध शराब भरे वाहन को आरोपी चालक वही छोड़कर भाग गया ।  उक्त ब्रेजा वाहन मे भरी अवैध शराब बोल्ट स्ट्रांग बियर कि 22 पेटियां ले माउण्ट बीयर कि 6 पेटी , मदिरा प्लेन की 1 पेटी कुल 29 पेटियां व वाहन ब्रेजा कार जप्त कर आबकारी एक्ट का  प्रकरण दर्ज किया गया ं।


जप्त शराब - 22 पेटी बोल्ट प्रीमियम स्ट्रांग बीयर ,  06 पेटी लेमाउण्ड प्रीमीयम स्ट्रांग बीयर,  01 पेटी देशी मदिरा प्लेन शराब( कुल  345 बल्क लीटर शराब किमती करीबन 105800- रुपये ) वही जप्त वाहन मारुती सुजुकी विटारा ब्रेजा कार क्र0 एमपी -09 सीटी- 7752 ( किमती - 10 लाख रुपये )

अवैध शराब जप्ती मे अमझेरा थाने के निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया के नेतृत्व तथा उनकी टीम थाना अमझेरा के उनि जयपाल बिल्लौरे ,कार्य.सउनि.भुरसिंह बघेल,कार्य.सउनि मुकेश अलन्से , कार्य.प्र.आर. कैलाश कटारा , आरक्षक रामगोपाल बैरागी , आरक्षक राहुल मंडलोई की अवैध शराब व वाहन जप्त करने मे सराहनीय भूमिका रही है ।

-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें