ब्रेकिंग

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन

सूचना

: अवैध शराब को लेकर अमझेरा पुलिस की कार्यवाही,रोड गश्त के दौरान नाकाबंदी कर पिकअप वाहन को रोका, 196 पेटी बीयर की जब्त

सरदारपुर। रोड गश्त के दौरान नाका बंदी करते हुए अमझेरा पुलिस टीम ने अवैध शराब से भरे हुए वाहन के खिलाफ कार्यवाही की है। आरोपी संतोष पिता मलसिंह उम्र 20 साल निवासी जामदा पिकअप वाहन में बीयर की पेटियां लेकर गंधवानी की और जा रहा था, आरोपी रात के अंधेरे में बदनावर से सरदारपुर होते हुए अमझेरा कस्बे से वाहन गुजर रहा था। इसी दौरान अवैध शराब को जब्त किया गया है।

वाहन सहित शराब की कुल कीमत करीब 13 लाख 64 हजार रुपए बताई जा रही है। बुधवार दोपहर के समय आरोपी संतोष को थाने की कार्यवाही के बाद कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा, पुलिस रिमांड प्राप्त करेगी। ताकि अवैध शराब के स्त्रोत को लेकर जानकारी जुटाई जा सके।

दरअसल प्रतिमाह होने वाली मासिक समीक्षा बैठक में एसपी मनोज कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल के नेतृत्व में अमझेरा थाना पुलिस ने कार्यवाही की है।

जानकारी के अनुसार अमझेरा पुलिस को सूचना मिली थी कि कल रात के समय पिकअप वाहन से अवैध शराब का परिवहन हो रहा हैं, सूचना के बाद ग्राम रुपारेल व चालनी के मध्य पुलिस पर रोड गश्त के दौरान नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद पिकअप वाहन एमपी-11 जी-5372 को रोका गया, वाहन की तलाशी के दौरान अंदर बीयर की पेटियां रखी हुई थी।

आरोपी चालक संतोष से शराब को लेकर लाइसेंस सहित दस्तावेजों को लेकर पूछताछ की गई, किंतु संतोष कोई कागज नहीं बता पाया। ऐसे में पुलिस वाहन को लेकर थाने पर पहुंची, पिकअप में 196 पेटी बीयर की रखी हुई थी। शराब की कीमत 5 लाख 64 हजार रुपए हैं, नवागत थाना प्रभारी रविंद्र कुमार बारिया के निर्देशन में अमझेरा पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें